महिला सांसद ने खुद दिखाई अपनी AI न्यूड फोटो, संसद में हुआ बवाल, कर डाली ऐसी मांग

AI और Deepfake अपनी शुरुआत से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2025 11:10 IST
ख़ास बातें
  • AI और Deepfake अपनी शुरुआत से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं।
  • न्यूजीलैंड की सांसद लॉरा मैकक्लर ने संसद में अपनी AI न्यूड फोटो दिखाई।
  • घर पर आसानी से 5 मिनट से भी कम समय में डीपफेक फोटो बनाई जा सकती है।

AI के जरिए फेक फोटो बनाना काफी आसान है।

Photo Credit: Instagram/@lauramcclure

AI और Deepfake अपनी शुरुआत से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। इनके जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान भी सामने आ रहे हैं। लोगों को अपनी प्राइवेसी पर खतरा नजर आ रहा है और अनैतिक कार्यों को इससे बढ़ावा मिल रहा है। इससे लोगों की फोटो और वीडियो को फेक तरीके से बना कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। अब न्यूजीलैंड की संसद में महिला सांसद लॉरा मैकक्लर (Laura mcclure) ने इस मुद्दे को बड़ी प्रखरता के साथ उठाया और अपनी AI जनरेटेड न्यूड फोटो सभी को दिखाते हुए बोला कि AI की मदद से ऐसी फोटो बनाना कितना आसान है। आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
दरअसल बीते महीने न्यूजीलैंड की संसद में एक महिला सांसद लॉरा मैकक्लर ने 14 मई को एक बहस के दौरान अपनी एक AI जनरेटेड न्यूड फोटो दिखाई थी, जिससे यह बताया जा सके कि फेक फोटो बनाना कितना आसान है और इनसे कितना नुकसान हो सकता है। एसीटी पार्टी की मेंबर मैकक्लर ने एक सामान्य Google सर्च के जरिए मिली वेबसाइट का इस्तेमाल करके कुछ ही मिनटों में घर पर खुद की डीपफेक फोटो तैयार की। उन्होंने संसद में बोला कि यह मेरी न्यूड फोटो है, लेकिन यह असली नहीं है और मुझे खुद की डीपफेक फोटो बनाने में पांच मिनट से भी कम समय लगा।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो में उन्होंने कहा कि "मैंने संसद के अन्य सभी मेंबर्स का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि ऐसा करना कितना आसान है। इससे कितना गलत और नुकसान हो रहा है, खास तौर पर हमारे युवा कीवी और हमारी युवा महिलाओं के लिए कितना गलत है।" उन्होंने यह भी कहा कि "दिक्कत टेक्नोलॉजी में नहीं है, बल्कि यह है कि इसका गलत इस्तेमाल लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए कैसे किया जा रहा है। हमारे कानूनों को भी इसके लिए सख्त होना पड़ेगा।"


भारत में हुआ था डीपफेक पर बवाल


Advertisement
भारत में 2023 में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का भी डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसको लेकर डीपफेक टेक्नोलॉजी पर बहस छिड़ी थी। वीडियो किसी और महिला के चेहरे की जगह पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था। खुद रश्मिका ने इसे लेकर दुख जाहिर किया था और उसका समाधान करने की मांग की थी। महानायक अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो का हवाला देते हुए इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.