AI रोबोट ने कर दिया इंसान पर हमला, वीडियो में देखें खौफनाक मंजर

चीन की एक फैक्ट्री में रोबोट ने इंसान पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

AI रोबोट ने कर दिया इंसान पर हमला, वीडियो में देखें खौफनाक मंजर

Photo Credit: X/@aprajitanefes

आज के समय में रोबोट टेक्नोलॉजी का नाम बहुत चर्चा में है।

ख़ास बातें
  • आज के समय में रोबोट टेक्नोलॉजी का नाम बहुत चर्चा में है।
  • चीन की एक फैक्ट्री में रोबोट ने इंसान पर हमला कर दिया।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के खतरे ने लोगों को चिंतित कर दिया है।
विज्ञापन
आज के समय में रोबोट टेक्नोलॉजी का नाम बहुत चर्चा में है। इस बात पर बहस छिड़ी रहती है कि रोबोट इंसानों के काम कर सकते हैं और उनकी जगह ले सकते हैं, लेकिन यह इतना आसान नहीं है और इसमें खतरा भी है। हाल ही में चीन की एक फैक्ट्री में रोबोट ने इंसान पर हमला कर दिया। सीसीटीवी वीडियो में एक ह्यूमनॉइड रोबोट अपने ऑपरेटर पर हमला करते हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के खतरे ने लोगों को चिंतित कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है। आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

चीनी फैक्ट्री के वीडियो में एक कंस्ट्रक्शन क्रेन से लटका हुआ यूनिट्री एच1 ह्यूमनॉइड रोबोट अचानक अपने ऑपरेटर पर ही हमला कर सकता है, यह किसी खराबी के कारण होता है, जिससे एडवांस रोबोटिक्स की सिक्योरिटी और भरोसे को लेकर चिंता पैदा हो गई है। फुटेज में दो लोग रोबोट की हमले से बचते हुए नजर आ रहे हैं, ऐसा लगा कि वे इसके फीचर की टेस्टिंग कर रहे हैं। हालांकि, रोबोट अचानक कंट्रोल खो देता है और अपने हाथों और पैरों को तेजी से हिलाना शुरू कर देता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रोबोट के हमले से बचने के लिए जब लोग भागते हैं तो यह आगे की ओर झुकता है और अपना स्टैंड खींचता है और एक कंप्यूटर और अन्य सामान को जमीन पर गिरा देता है। उनमें से एक व्यक्ति आखिर में उसने रोकने की कोशिश करता है और रोबोट के स्टैंड को फिर से लगाकर उसे स्टेबल करता है। इस मामले ने रोबोट के प्रति लोगों के मन में आशंका को पैदा कर दिया है। X पर कई यूजर्स इसकी तुलना टर्मिनेटर मूवी से कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि क्या मशीन कंट्रोल ले सकती हैं। आपको बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यूनिट्री रोबोट कई बार हमला करते हुए देखा जा चुका है। इस साल फरवरी में एक वीडियो में एक ह्यूमन रोबोट को उग्र होते हुए और त्यौहार में शामिल होने वाले लोगों की भीड़ पर हमला करते हुए देखा गया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI Robot, Robot, AI, China
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »