अनुराग कश्यप की फिल्म 'Choked: Paisa Bolta Hai' इस दिन होगी Netflix पर रिलीज

Choked: Paisa Bolta Hai फिल्म के बारे में बात करते हुए अपने मेल में अनुराग कश्यप ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। यह एक मजबूत इरादों वाली मध्यम-वर्ग की गृहिणी की कहानी है।

अनुराग कश्यप की फिल्म 'Choked: Paisa Bolta Hai' इस दिन होगी Netflix पर रिलीज

Choked: Paisa Bolta Hai फिल्म का फर्स्ट लुक

ख़ास बातें
  • 5 जून को रिलीज होगी 'चोक्ड : पैसा बोलता है'
  • 'Choked: Paisa Bolta Hai' को डायरेक्ट कर रहे हैं अनुराग कश्यप
  • 'चोक्ड : पैसा बोलता है' नेटफ्लिक्स इंडिया की 2020 में छठी फिल्म
विज्ञापन
अनुराग कश्यप की अगली Netflix फिल्म 'चोक्ड' का नाम बदलकर 'चोक्ड: पैसा बोलता है' कर दिया गया है। आज मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ फिल्म की रिलीज़ डेट से भी पर्दा उठा दिया। 'Choked: Paisa Bolta Hai' फिल्म 5 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म में सैयामी खेर जो इससे पहले मिर्जिया फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं और रोशन मेथ्यू लीड रोल में नज़र आएंगे। 'चोक्ड: पैसा बोलता है' एक सस्पेंस ड्रामा फिल्म हैं, जिसमें पैसे, रहस्य और सच्चाई के बीच के अनिश्चित संतुलन को दिखाया जाएगा। सैयामी खैर इस फिल्म में एक मध्यम वर्गीय बैंक कैशियर की भूमिका अदा कर रही हैं, जिनका फिल्म में नाम सरीता पिल्लई होता है। वहीं, मैथ्यू सरीता के गुड-फॉर-नथिंग स्ट्रगलिंग पति का किरदार निभा रहे हैं, जिनका नाम है सुशांत पिल्लई।
 

Choked Netflix cast

सैयामी और मैथ्यू के अलावा भी कई स्टार 'Choked: Paisa Bolta Hai' का हिस्सा होंगे, जिसमें शामिल हैं अमृता सुभाष (गली ब्वॉय), उपेंद्र लिमये (जोगवा), तुषार दलवी (साव शशि देवधर), राजश्री देशपांडे (एंग्री इंडियन गॉडेस), वैष्णवी आरपी, उदय नेने (हंसी तो फंसी), पार्थवीर शुक्ला (साराभाई बनाम साराभाई: टेक 2), संजय भाटिया (प्रेम अगन), आदित्य कुमार (गैंग्स ऑफ वासेपुर), और मिलिंद पाठक (दशक्रिया)। यह नेटफ्लिक्स और Good Bad Films के प्रोडक्शन में बनी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी निहित भावे (हे प्रभु! और सैक्रेड गेम्स) ने लिखी है।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अपने मेल में अनुराग कश्यप ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। यह एक मजबूत इरादों वाली मध्यम-वर्ग की गृहिणी की कहानी है, जो हर रात अपने रसोई के सिंक से कैश बहती देखती है और कैसे यह उसकी जिंदगी को बदल देता है। इस फिल्म की कहानी रिलेशनशिप और सच्चाई, पावर और पैसे के बीच के अनिश्चित संतुलन के बारे में है।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सैयामी ने कहा, "सरीता एक 30 वर्षीय मध्यम-वर्गीय महिला है, जो कि पैसा कमाकर अपने परिवार को चलाती है। वो ओवरवर्कर है और निराश रहती हैं। लेकिन फिर भी वह हमेशा अपने सपने को बुनती है। कुल मिलाकर कहा जाए जो सरीता वो है जो हर महिला होती है। हमारे फिल्म के लेखक निहित ने इस मध्यम-वर्गीय परिवार की कहानी को बहुत ही खूबसूरती से लिखा है। और मैं अनुराग को मुझ पर विश्वास करने और सरीता को असल जिंदगी में लाने के लिए धन्यवाद करना चाहती हूं। मेरे लिए इस फिल्म में काम करना जीवन बदल देने वाला अनुभव रहा।"

'Choked: Paisa Bolta Hai' नेटफ्लिक्स इंडिया की साल 2020 की छठी फिल्म होगी। यह फिल्म 5 जून को नेटफ्लिक्स पर वर्ल्ड वाइड रिलीज़ की जाएगी। अब इंतज़ार है, तो इस फिल्म के ट्रेलर का जो कि आने वाले दिनों में रिलीज़ कर दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »