दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की सेल शुरू, Tata Nano जितनी है कीमत

ElectricKar K5 EV का वज़न 255 किलोग्राम  है। यह 2.2 मीटर लंबी, 1.09 मीटर चौड़ी और 1.62 मीटर ऊंची है। इसमें दो व्यक्ति आराम से आ सकते हैं।

दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की सेल शुरू, Tata Nano जितनी है कीमत

ElectricKar K5 इलेक्ट्रिक कार की कीमत मात्र 2,100 डॉलर है

ख़ास बातें
  • ElectricKar K5 को चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट Alibaba पर बेचा जा रहा है
  • 2,100 डॉलर है इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत
  • सिंगल चार्ज पर चलती है 66 किलोमीटर
विज्ञापन
चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Regal Raptor Motors के ब्रांड Electrickar ने दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार K5 को बेचना शुरू कर दिया है। यह आज तक कि सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) है, जिसकी चीन में कीमत 2,100 डॉलर (लगभग 1.53 लाख रुपये) है। यह एक छोटी इलेक्ट्रिक कार है, जिसे क्वाड्रिसाइकिल (Quadricycle) भी कहा जा सकता है। इतनी कम कीमत में आने वाली कार से हम जबरदस्त पावर और रेंज की उम्मीद करना सही नहीं होगा। फिर भी, बता दें कि यह सिंगल चार्ज में 66 किलोमीटर तक चल सकती है और इसकी टॉप स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा है।

ElectricKar K5 की मार्केटिंग चीनी ई-कॉमर्स दिग्गज Alibaba द्वारा की जा रही है। कार को 2,100 डॉलर में बेचा जा रहा है और यदि कोई थोक में इसकी 9 या उससे अधिक यूनिट्स खरीदता है, तो उसे प्रत्येक इलेक्ट्रिक कार 1,800 डॉलर (लगभग 1.31 लाख रुपये) की पड़ेगी। यह कीमत भारत में लखटकिया के नाम से प्रसिद्ध कार Tata Nano की कीमत के आसपास है।

ElectricKar K5 EV का वज़न 255 किलोग्राम  है। यह 2.2 मीटर लंबी, 1.09 मीटर चौड़ी और 1.62 मीटर ऊंची है। इसमें दो व्यक्ति आराम से आ सकते हैं। पावर के लिए कंपनी ने इसमें एक 800W क्षमता की मोटर लगाई है, जिसकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक कार 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी 72V की बैटरी 2.7kWh की क्षमता के साथ आती है। यह बैटरी पैक 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है और सिंगल चार्ज में कार को 66 कोलमीटर भगाने में मदद करता है।

फिलहाल इस कार के अन्य देशों में लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है। इलेक्ट्रिक कार को लेकर सभी देशों में अलग-अलग नियम है। इस कार के साइज़ को देखा जाए, तो ऐसा जरूरी नहीं कि इसे भारत समेत अन्य देशों में लाइसेंस प्राप्त हो। हालांकि, चीन में इस कार को बिना लाइसेंस के भी चलाया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »