Microsoft ने सेल्स और कस्टमर सर्विस से निकाले 1000 कर्मचारी!

टेक दिग्गज Microsoft ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है।

Microsoft ने सेल्स और कस्टमर सर्विस से निकाले 1000 कर्मचारी!

टेक दिग्गज Microsoft ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है।

ख़ास बातें
  • सबसे अधिक प्रभाव कस्टमर सर्विस से जुड़े कर्मचारियों पर पड़ा है
  • कंपनी ने कस्टमर सॉल्यूशन मैनेजर के पद को भी खत्म कर दिया है
  • मई में कंपनी ने 158 कर्मचारियों की छंटनी की थी
विज्ञापन
Microsoft ने कथित तौर पर 1 हजार कर्मचारियों की छंटनी की है। ये छंटनी पिछले हफ्ते की गई है। अधिकतर कर्मचारियों की छंटनी सेल और कस्टमर सर्विस डिपार्टमेंट से की गई है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने डिजिटल सेल्स ग्रुप को बंद कर दिया है और इससे जुड़े कस्टमर सर्विस कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी 2023 में 10 हजार से ज्यादा छंटनी करने जा रही है। इन 1000 कर्माचारियों का निकाला जाना उसी छंटनी का हिस्सा बताया जा रहा है। 

टेक दिग्गज Microsoft ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी ने 1000 लोगों के वर्कफोर्स को घटा दिया है। बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ने सालभर में 10 हजार लोगों की छंटनी का काम शुरू कर दिया है जो कि 2023 में की जानी है। कंपनी ने 1 हजार हेडकाउंट कम करके इसकी शुरुआत कर दी है। इसने अपने डिजिटल सेल्स एंड सक्सेस ग्रुप को बंद कर दिया है। इसकी सेल्स और कस्टमर सर्विस टीम को भी हटा दिया है। जिसके कारण सेल्स और कस्टमर सर्विस से जुड़े कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी ने कस्टमर सॉल्यूशन मैनेजर के पद को भी खत्म कर दिया है। इनमें से कुछ लोगों को एक अन्य रोल, जिसे कस्टमर सक्सेस अकाउंट मैनेजमेंट कहा जाता है, में शिफ्ट कर दिया है। सबसे अधिक प्रभाव कस्टमर सर्विस से जुड़े कर्मचारियों पर पड़ा है। लेकिन इंजीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर और मार्केटिंग विभाग के कर्मचारी भी इस छंटनी से प्रभावित हुए हैं। 

बीते दिनों रिपोर्ट्स में सामने आया था कि माइक्रोसॉफ्ट ने 276 कर्माचारियों को निकाला है जो कस्टमर सर्विस, सपोर्ट एंड सेल्स टीम के सदस्य थे। माइक्रोसॉफ्ट की ओर से प्रवक्ता ने एक मीडिया बयान में कहा है कि ऑर्गेनाइजेशन और वर्कफोर्स एडजस्टमेंट बिजनेस मैनेजमेंट का एक रूटीन काम है। मई में कंपनी ने 158 कर्मचारियों की छंटनी की थी जो कि वाशिंगटन स्टेट से की गई थी। बताया जाता है कि माइक्रोसॉफ्ट के पास साल की शुरुआत में 2 लाख 20 हजार लोगों का वर्कफोर्स था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  2. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  4. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  5. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  6. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  7. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  8. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »