MG के व्हीकल्स अगले महीने से हो जाएंगे 90,000 रुपये तक महंगे

भारत में कंपनी के पोर्टफोलियो में पांच मॉडल्स, Hector, Hector Plus, ZS EV, Astor और Gloster हैं

MG के व्हीकल्स अगले महीने से हो जाएंगे 90,000 रुपये तक महंगे

ऑटो एक्सपो में कंपनी MG Air EV और MG 4 हैचबैक और नई हेक्टर को लॉन्च कर सकती है

ख़ास बातें
  • कंपनी जल्द ही Hector का नया वेरिएंट लॉन्च करने की योजना बना रही है
  • इस SUV को देश की सड़कों पर टेस्टिंग देखी गई है
  • Maruti Suzuki ने भी जनवरी से कारों के प्राइसेज बढ़ाने की तैयारी की है
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल मार्केट में SUV के लिए लोकप्रिय MG Motor ने जनवरी से अपने सभी व्हीकल्स के प्राइसेज बढ़ाने की घोषणा की है। प्राइसेज में बढ़ोतरी 90,000 रुपये तक होगी। भारत में कंपनी के पांच मॉडल्स, Hector, Hector Plus, ZS EV, Astor और Gloster हैं। 

ब्रिटेन की यह कंपनी अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले ऑटो एक्सपो में Hector का नया वेरिएंट लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस SUV को देश की सड़कों पर टेस्टिंग देखी गई है। इसमें नई ग्रिल और फ्रंट बंपर के साथ ही कुछ अन्य बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हीकल होगा। सेफ्टी के लिए इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया जाएगा। नई हेक्टर में तीन इंजन ऑप्शन, 2.0 लीटर डीजल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड मिलेंगे। ऑटो एक्सपो में कंपनी की योजना MG Air EV और MG 4 हैचबैक को भी लॉन्च करने की है। 

बड़ी कार मेकर्स में शामिल Maruti Suzuki ने भी जनवरी से अपनी कारों के प्राइसेज बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी ने बताया है कि इन्फ्लेशन और हाल के रेगुलेटरी नियमों से कॉस्ट बढ़ने के कारण उसे यह फैसला लेना पड़ा है। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग चार गुना बढ़कर 2,061 करोड़ रुपये से अधिक रहा था। मारुति सुजुकी को इस वर्ष Baleno और Grand Vitara के नए वेरिएंट्स के लॉन्च से बिक्री बढ़ाने में मदद मिली है। पिछले महीने कंपनी की बिक्री 1,59,044 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 1,39,184 यूनिट्स की थी। हालांकि, अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के दौरान लगभग 1.67 लाख यूनिट्स की बिक्री की तुलना में यह कम है। स्मॉल कार सेगमेंट में अपना दबदबा बनाने के बाद कंपनी ने नई जेनरेशन Brezza जैसे लॉन्च के साथ SUV पर फोकस शुरू किया है। 

कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया था, "इन्फ्लेशन और हाल के रेगुलेटरी नियमों के कारण कंपनी पर कॉस्ट बढ़ने का प्रेशर है। इस वजह से इसका कुछ भार प्राइस बढ़ाने के जरिए कम करना जरूरी हो गया है। प्राइस में बढ़ोतरी करने की योजना बनाई है कारों के मॉडल्स के अनुसार अलग होगी।" कुछ अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपनी कारों के प्राइस बढ़ा सकती है। टू-व्हीलर मेकर हीरो मोटोकॉर्प ने भी बाइक और स्कूटर के प्राइसेज बढ़ाने की घोषणा की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Engine, MG Motor, Vehicles, Market, Infotainment, SUV, Demand, Prices, Sales
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  9. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  10. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »