• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर आज हुआ लॉन्च, धांसू फीचर्स के साथ स्नैपड्रैगन और एप्पल ए18 को टक्कर

MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर आज हुआ लॉन्च, धांसू फीचर्स के साथ स्नैपड्रैगन और एप्पल ए18 को टक्कर

मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 चिपसेट कंपनी की आठवीं जनरेशन के एनपीयू को भी इंटीग्रेटेड करता है।

MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर आज हुआ लॉन्च, धांसू फीचर्स के साथ स्नैपड्रैगन और एप्पल ए18 को टक्कर

Photo Credit: MediaTek

MediaTek Dimensity 9400 चौथी जनरेशन का फ्लैगशिप प्रोसेसर है।

ख़ास बातें
  • मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 चिपसेट एक चौथी जनरेशन का फ्लैगशिप प्रोसेसर है।
  • यह पिछली जनरेशन की तुलना में 35 प्रतिशत तेज प्रदर्शन प्रदान करता है।
  • यह न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) आर्किटेक्चर के साथ तैयार किया गया है।
विज्ञापन
MediaTek ने अपना नया फ्लैगशिप-टियर स्मार्टफोन प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9400 आज यानी कि बुधवार को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दावा किया कि नया सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) अपने पिछले चिप के मुकाबले में सिंगल कोर पर 35 प्रतिशत तेज प्रदर्शन प्रदान करता है। मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 प्रोसेसर का मुकाबला सीधे तौर पर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और एप्पल ए18 सीरीज चिपसेट से है। यहां हम आपको MediaTek Dimensity 9400 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


MediaTek Dimensity 9400 Features


एक प्रेस रिलीज में टेक दिग्गज ने नए मोबाइल प्लेटफॉर्म का खुलासा किया। मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 चिपसेट एक चौथी जनरेशन का फ्लैगशिप प्रोसेसर है जो आर्म के v9.2 सीपीयू आर्किटेक्चर के साथ-साथ अलग जीपीयू और न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) आर्किटेक्चर के साथ तैयार किया गया है। खासतौर पर यह TSMC की सेकेंड जनरेशन के 3nm फेब्रिकेशन प्रोसेस पर बनाया गया है। सभी बड़े कोर डिजाइन को जारी रखते हुए इसमें 3.62GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड वाला एक Cortex-X925 कोर, तीन Cortex-X4 कोर और चार Cortex-A720 कोर हैं। कंपनी का दावा है कि सीपीयू आर्किटेक्चर डाइमेंशिटी 9300  के मुकाबले में 35 प्रतिशत तेज सिंगल-कोर परफॉर्मेंस और 28 प्रतिशत तेज मल्टी-कोर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह अपने पिछले प्रोसेसर के मुकाबले में 40 प्रतिशत ज्यादा पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है।

मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 चिपसेट कंपनी की आठवीं जनरेशन के एनपीयू को भी इंटीग्रेटेड करता है और ऑन-डिवाइस लोआरए ट्रेनिंग, ऑन-डिवाइस वीडियो जेनरेशन कैपेबिलिटीज और एजेंटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए डेवलपर सपोर्ट प्रदान करता है। कंपनी ने दावा किया कि एसओसी पिछली जनरेशन के मुकाबले में 35 प्रतिशत ज्यादा पावर एफिशिएंसी बनाए रखते हुए 80 प्रतिशत तक तेज बड़े लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) क्विक परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है।

जहां तक जीपीयू की बात है तो मोबाइल प्लेटफॉर्म 12-कोर आर्म इम्मोर्टलिस-जी925 के साथ इंटीग्रेटेड है, जिसको लेकर कहा जाता है कि यह अपने पिछले प्रोसेसर की तुलना में 40 प्रतिशत तेज रेट्रैसिंग परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसके अलावा MediaTek का दावा है कि यह डाइमेंशिटी 9300 के मुकाबले में 41 प्रतिशत पीक परफॉर्मेंस सुधार और 44 प्रतिशत पावर सेविंग भी प्रदान करता है। चिपसेट हाइपरइंजन टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट करता है। MediaTek Dimensity 9400 में ऑन-डिवाइस इमेज प्रोसेसिंग के लिए इमेजिक 1090 फीचर है। इसमें कुछ छोटे बदलाव भी हैं जैसे फुल जूम रेंज में एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग, मूविंग ऑब्जेक्ट्स को कैप्चर करने में सुधार और अपने पिछले प्रोसेसर के मुकाबले में 4K60 एफपीएस वीडियो में रिकॉर्डिंग करते हुए पावर की कम खपत शामिल है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »