मारूति सुजुकी ने हासिल किया 3,878 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्रॉफिट, SUV की जोरदार डिमांड

पिछले वित्त वर्ष में मारूति सुजुकी का नेट प्रॉफिट लगभग 64 प्रतिशत बढ़कर 13,209.4 करोड़ रुपये का रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2024 16:00 IST
ख़ास बातें
  • मारूति सुजुकी की कुल मैन्युफैक्चरिंग तीन करोड़ यूनिट्स को पार कर गई है
  • कंपनी ने दिसंबर 1983 में देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी
  • इसके योजना मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को बढ़ाकर 40 लाख यूनिट्स करने की है

कंपनी में जापान की सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की 58.19 प्रतिशत हिस्सेदारी है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट हासिल किया है। कंपनी को स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) के लिए जोरदार डिमांड मिल रही है। इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में कुछ कमी से इसका मार्जिन बढ़ा है। 

जनवरी-मार्च की तिमाही में मारूति सुजुकी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 47.8 प्रतिशत बढ़कर 3,877.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 2,623.6 करोड़ रुपये का था। चौथी तिमाही में इसकी बिक्री 13.4 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी में जापान की सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की 58.19 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पिछले वित्त वर्ष में मारूति सुजुकी का नेट प्रॉफिट लगभग 64 प्रतिशत बढ़कर 13,209.4 करोड़ रुपये का रहा। इसकी सेल्स में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
Advertisement

मारूति सुजुकी की कुल मैन्युफैक्चरिंग तीन करोड़ यूनिट्स को पार कर गई है। कंपनी ने दिसंबर 1983 में देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। इसके पास हरियाणा के गुरूग्राम और मानेसर और गुजरात के हंसलपुर में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। कंपनी ने 1994 में 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की थी। इसके बाद अप्रैल 2005 में यह एक करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग तक पहुंची थी।  मारूति सुजुकी ने 2.68 करोड़ यूनिट्स से अधिक की मैन्युफैक्चरिंग हरियाणा के प्लांट्स और 32 लाख यूनिट्स से अधिक की गुजरात में की है।  कंपनी को इस उपलब्धि तक पहुंचाने में मारूति 800 का बड़ा योगदान रहा है। इसकी 29 लाख से अधिक यूनिट्स बिकी हैं। मारूति सुजुकी ने 1987 में एक्सपोर्ट की शुरुआत की थी। 

पिछले फाइनेंशियल ईयर में मारूति सुजुकी की बिक्री 20 लाख यूनिट्स से अधिक रही है। यह इसकी सबसे अधिक बिक्री है। कंपनी के अन्य सफल मॉडल्स में Alto 800, Alto K10, Swift, Wagon R, Dzire, Omni, Baleno, Eeco, Brezza और Ertiga शामिल हैं। मारूति सुजुकी की Swift और Dzire के अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी है। कंपनी को SUV और MPV सेगमेंट में मजबूत डिमांड मिल रही है। इसके लिए Brezza, Fronx और Grand Vitara सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल हैं। इसके योजना अगले कुछ वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को बढ़ाकर 40 लाख यूनिट्स करने की है। इसके लिए हरियाणा और गुजरात में दो ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाए जा रहे हैं। 
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Manufacturing, SUV, Factory, Market, Demand, Sales, Profit, Export, Gujarat, Prices

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.