Maruti ने बनाया सेल्स का रिकॉर्ड, पिछले वित्त वर्ष में बेची 19 लाख से ज्यादा यूनिट्स

इस वर्ष की शुरुआत में ऑटो एक्सपो में कंपनी ने नए मॉडल्स Jimny और Fronx को पेश किया था और इन्हें जल्द ही लॉन्च किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2023 17:14 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने मार्च में मिनी सेगमेंट में 15,491 यूनिट्स बेची हैं
  • मारुति के यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री 25,001 यूनिट्स की रही है
  • ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री चिप्स जैसे कंपोनेंट्स की कमी का सामना कर रही है

कंपनी को इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की शॉर्टेज का सामना करना पड़ रहा है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने मार्च में 1,70,071 यूनिट्स बेची हैं। इसमें डोमेस्टिक मार्केट में 1,36,787 यूनिट्स की बिक्री, अन्य OEM को 3,165 यूनिट्स की बिक्री और 30,119 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। हालांकि, कंपनी को इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की शॉर्टेज का सामना करना पड़ रहा है। 

पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने अभी तक की सबसे अधिक 19,66,164 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें डोमेस्टिक मार्केट में 16,44,876 यूनिट्स की बिक्री, अन्य OEM को 61,995 यूनिट्स की बिक्री और 2,59,333 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। कंपनी ने मार्च में मिनी सेगमेंट में 15,491 यूनिट्स बेची। कॉम्पैक्ट सेगमेंट में मारुति की बिक्री 82,314 यूनिट्स की रही। कंपनी ने पिछले महीने Ciaz की 1,384 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में लगभग 300 यूनिट्स की बिक्री से काफी अधिक है। कंपनी के यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री 25,001 यूनिट्स की रही। इस सेगमेंट में  Grand Vitara, Brezza, S-Cross, XL6 और Ertiga शामिल हैं। 
Advertisement

इस वर्ष की शुरुआत में ऑटो एक्सपो में कंपनी ने नए मॉडल्स Jimny और Fronx को पेश किया था और इन्हें जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। दोनों कारों मॉडल्स की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट के जरिए या ऑफलाइन Nexa डीलरशिप पर कराई जा सकती है। पिछले महीने मारुति ने बताया था कि सेमीकंडक्टर की कमी अगली कुछ तिमाहियों तक रह सकती है। इससे कंपनी के कुछ व्हीकल्स के लिए लंबित ऑर्डर्स की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। कंपनी के पास ऐसे ऑर्डर्स की संख्या बढ़कर 3.69 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई है। 

इनमें सबसे अधिक ऑर्डर्स Ertiga के लिए लगभग 94,000 हैं। कंपनी की Grand Vitara और Brezza के लंबित ऑर्डर्स की संख्या क्रमशः लगभग 37,000 और 61,500 यूनिट्स की है। इसके अलावा Jimny और Fronx के लिए मारुति के पास क्रमशः लगभग 22,000 और 12,000 बुकिंग हैं।  कंपनी जल्द ही  Jimny को लॉन्च कर सकती है। इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसके सेंटर कंसोल में Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसका 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन 103bhp की मैक्सिमम पावर और 134.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में खरीदा जा सकेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.