Maruti Suzuki Invicto की बुकिंग हुई शुरू, 25 हजार में ऑनलाइन और ऑफलाइन करें बुक

Maruti Suzuki ने सोमवार को अपनी अपकमिंग UV, Invicto की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू किए जाने की घोषणा की।

Maruti Suzuki Invicto की बुकिंग हुई शुरू, 25 हजार में ऑनलाइन और ऑफलाइन करें बुक

Maruti Suzuki Invicto को 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा

ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki Invicto में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा
  • इसका इंजन 180 hp की मैक्सिमम पावर जरनेट कर सकता है
  • ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी बुक की जा सकती है कार
विज्ञापन
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने Nexa डीलरशिप पर अपनी अपकमिंग थ्री-रो कार, Invicto के लिए प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक कार को ऑफलाइन डीलरशिप के साथ-साथ आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मामूली रिफंडेबल शुल्क के साथ बुक कर सकते हैं। मारुति सुजुकी इनविक्टो में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के समान स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड तकनीक से जुड़ा होगा। कंपनी का कहना है कि इंजन 180 hp की मैक्सिमम पावर जरनेट कर सकता है।

Maruti Suzuki ने सोमवार को अपनी अपकमिंग UV, Invicto की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू किए जाने की घोषणा की। कंपनी ने बताया है कि ग्राहक इस कार को 25,000 रुपये की शुरुआती राशि के साथ अपने नजदीकी Nexa डीलरशिप पर प्री-बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, कार को ऑनलाइन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी बुक किया जा सकता है।
 

Maruti Suzuki Invicto को 5 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। कार Toyota Innova Hycross पर आधारित होगी।

मारुति सुजुकी इनविक्टो में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन होगा, जो स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड तकनीक से लैस होगा। कंपनी का कहना है कि इंजन 180 hp की मैक्सिमम पावर जनरेट कर सकता है। इसे ई-ड्राइव ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा।

सुरक्षा के लिए मारुति सुजुकी इनविक्टो में छह एयरबैग और ऑटोमेटिक एमरजेंसी ब्रेकिंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे ADAS फीचर भी मिलेंगे। केबिन के अंदर 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो JBL ट्यून्ड 9-स्पीकर सिस्टम के साथ जुड़ा होगा। सिस्टम Android Auto और Apple Carplay स्पोर्ट करेगा।

इसके अलावा, कार में मेमोरी फंक्शन के साथ 8-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइव सीट भी मिल सकती है। मारुति इनविक्टो की बीच वाली रो में कैप्टेन सीट शामिल होगी। इसमें पैनोरामिक सनरूफ ऑप्शन भी मिलेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »