Maruti की कारें हुई महंगी, XL6 का प्राइस सबसे अधिक बढ़ा

पिछले फाइनेंशियल ईयर में मारूति ने अभी तक की सबसे अधिक 19,66,164 यूनिट्स की बिक्री की है

विज्ञापन
अपडेटेड: 11 अप्रैल 2023 17:40 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने कारों के प्राइस 1,500 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक बढ़ाए हैं
  • मारूति जल्द ही Jimny को लॉन्च कर सकती है
  • सेमीकंडक्टर की शॉर्टेज की वजह कंपनी को प्रोडक्शन का नुकसान हो रहा है

प्राइस में बढ़ोतरी अप्रैल से लागू हो गई है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने अपने छह मॉडल्स के प्राइसेज बढ़ाए हैं। इनमें Dzire, Ciaz, XL6, Swift, Celerio और WagonR शामिल हैं। प्राइस में बढ़ोतरी अप्रैल से लागू हो गई है। कंपनी ने इनके प्राइस 1,500 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक बढ़ाए हैं। 

सबसे अधिक प्राइस तीन कतार वाली XL6 का 15,000 रुपये बढ़ाया गया है। इसे पिछले वर्ष लॉन्च किया गया था। इसका शुरुआती प्राइस 11.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है। मारूति की सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से एक WagonR के प्राइस में सबसे कम 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसका शुरुआती प्राइस 5.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगा। कंपनी की Celerio की कीमत भी 1,500 रुपये बढ़ी है। इसका शुरुआती प्राइस 5.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगा। इसके अलावा Swift की कीमत 5,000 रुपये बढ़ी है। 
Advertisement

पिछले फाइनेंशियल ईयर में मारूति ने अभी तक की सबसे अधिक 19,66,164 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें डोमेस्टिक मार्केट में 16,44,876 यूनिट्स की बिक्री, अन्य OEM को 61,995 यूनिट्स की बिक्री और 2,59,333 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। कंपनी ने मार्च में मिनी सेगमेंट में 15,491 यूनिट्स बेची। कॉम्पैक्ट सेगमेंट में मारुति की बिक्री 82,314 यूनिट्स की रही। कंपनी ने पिछले महीने Ciaz की 1,384 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में लगभग 300 यूनिट्स की बिक्री से काफी अधिक है। मारूति के यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री 25,001 यूनिट्स की रही। इस सेगमेंट में  Grand Vitara, Brezza, S-Cross, XL6 और Ertiga शामिल हैं। 

इस वर्ष की शुरुआत में ऑटो एक्सपो में कंपनी ने नए मॉडल्स Jimny और Fronx को पेश किया था और इन्हें जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। दोनों कारों मॉडल्स की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट के जरिए या ऑफलाइन Nexa डीलरशिप पर कराई जा सकती है। पिछले महीने मारूति ने बताया था कि सेमीकंडक्टर की कमी अगली कुछ तिमाहियों तक रह सकती है। इससे कंपनी के कुछ व्हीकल्स के लिए लंबित ऑर्डर्स की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। मारूति के पास लंबित ऑर्डर्स की संख्या बढ़कर 3.69 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई है। सेमीकंडक्टर की शॉर्टेज की वजह से कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर के दौरान लगभग 46,000 यूनिट्स के प्रोडक्शन का नुकसान हुआ था। कंपनी जल्द ही  Jimny को लॉन्च कर सकती है। इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.