Maruti Suzuki Fronx CNG हुई लॉन्च, दमदार माइलेज और धांसू फीचर्स से लैस

Maruti Suzuki Fronx की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये है।

Maruti Suzuki Fronx CNG हुई लॉन्च, दमदार माइलेज और धांसू फीचर्स से लैस

Photo Credit: Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Fronx CNG में 1.2 लीटर इंजन दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki Fronx CNG में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर ड्यूल VVT इंजन दिया है।
  • Maruti Suzuki Fronx की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये है।
  • Maruti सिग्मा और डेल्टा ट्रिम्स के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG ऑफर कर रही है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki ने आज भारत में अपनी सीएनजी वाली Maruti Suzuki Fronx को लॉन्च कर दिया है। Fronx CNG दो वेरिएंट्स सिग्मा और डेल्टा में उपलब्ध होगी। Fronx CNG में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि सीएनजी का सपोर्ट करता है। यहां हम आपको मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स सीएनजी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Maruti Suzuki Fronx CNG की कीमत


Maruti Suzuki Fronx की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये है। इसके पेट्रोल वेरिएंट से अलग Fronx CNG का प्रीमियम 95,500 रुपये है। Fronx CNG को Maruti Suzuki के जरिए 23,248 रुपये के मासिक सब्सक्रिप्शन चार्ज पर भी लिया जा सकता है। 


Maruti Suzuki Fronx CNG की पावर और स्पेसिफिकेशंस


Maruti Suzuki Fronx CNG में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर, ड्यूल VVT इंजन दिया गया है जो कि 90 एचपी की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। CNG मोड में इंजन 77.5 PS की पावर और 98.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। गियरबॉक्स के ऑप्शंस में 5 स्पीड मैन्युअल आता है और मारुति सुजुकी दावा करती है कि यह 28.51 किमी प्रति किलो का माइलेज देती है। 

मारुती सिग्मा और डेल्टा ट्रिम्स के साथ ही फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट ऑफर कर रही है। डेल्टा ट्रिम में 7-इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले/एंड्राइड ऑटो, वॉइस असिस्टेंस, OTA अपडेट्स, इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल विंग मिरर, 4-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स के साथ हैलोजन्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल आदि मिलता है। Maruti Suzuki Fronx का मुकाबला टोयोटा गलांजा सीएनजी, हुंडई एक्सटर सीएनजी, टाटा एलट्रोज सीएनजी और आगामी टाटा पंच सीएनजी से होगा।

FRONX S-CNG को पेश करते हुए मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग और सेल्स शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि “FRONX S-CNG नए जमाने की कार है जो ऐसे ग्राहकों के लिए है जो न सिर्फ दिल से आगे रहना चाहते हैं बल्कि वातावरण और पर्यावरण को लेकर जागरूक भी हैं। ऑटो एक्सपो पर इस कार के शोकेस के बाद से ही FRONX को जनता का काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। लोगों को इसका स्पोर्टी डिजाइन, एडवांस्ड पावर और प्रीमियम टेक्नोलॉजी का मेल बेहद पसंद आ रहा है।''

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  2. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  3. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  4. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  5. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  6. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
  7. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  8. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  9. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
  10. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »