• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Maruti Suzuki ने सिर्फ 7.46 लाख रुपये में लॉन्च की कॉम्पैक्ट एसयूवी Fronx, देगी Kia, Tata और Hyundai को टक्कर

Maruti Suzuki ने सिर्फ 7.46 लाख रुपये में लॉन्च की कॉम्पैक्ट एसयूवी Fronx, देगी Kia, Tata और Hyundai को टक्कर

Maruti Suzuki Fronx की शुरुआती कीमत 7.46 लाख रुपये है। वहीं Maruti Suzuki Fronx 1.0 लीटर K-सीरीज टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन की एक्स शोरूम कीमत 9.72 लाख रुपये से लेकर 13.13 लाख रुपये है।

Maruti Suzuki ने सिर्फ 7.46 लाख रुपये में लॉन्च की कॉम्पैक्ट एसयूवी Fronx, देगी Kia, Tata और Hyundai को टक्कर

Photo Credit: Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Fronx में 1.0 लीटर K-सीरीज टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन है।

ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki ने भारत में Fronx कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च कर दिया है।
  • Maruti Suzuki Fronx की शुरुआती कीमत 7,46,000 रुपये से 9,27,500 रुपये है।
  • Maruti Suzuki Fronx में 1.0 लीटर K-सीरीज टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki ने आज भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Fronx कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। आज लॉन्च की गई यह कार 1.0 लीटर के-सीरीज टर्बो बूस्टरजेट इंजन और 1.2 लीटर के-सीरीज ड्यूल जेट, ड्यूल वीवीटी इंजन से लैस है। कंपनी ने Fronx की बुकिंग 11 हजार रुपये से शुरू की है। यहां हम आपको Fronx के इंजन और पावर के साथ-साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Maruti Suzuki Fronx की कीमत और बुकिंग


Maruti Suzuki Fronx की शुरुआती कीमत 7,46,000 लाख रुपये से 9,27,500 रुपये तक है। वहीं Maruti Suzuki Fronx 1.0 लीटर K-सीरीज टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन की एक्स शोरूम कीमत 9.72 लाख रुपये से लेकर 13.13 लाख रुपये है। ग्राहक Fronx को ऑनलाइन या कंपनी की Nexa डीलरशिप के जरिए महज 11,000 रुपये में बुक कर सकते हैं। वहीं Fronx को Maruti Suzuki सब्सक्राइब के जरिए 17,378 रुपये प्रति माह की सब्सक्रिप्शन फीस से भी खरीदा जा सकता है।
 

Maruti Suzuki Fronx का इंजन और पावर


इंजन और पावर की बात की जाए तो Maruti Suzuki Fronx में नया 1.0 लीटर K-सीरीज टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 99 HP की पावर और 147 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा 1.2 लीटर K-सीरीज ड्यूल जेट, ड्यूल वीवीटी इंजन दिया गया है जो कि आइडल स्टार्ट स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ 89 HP की पावर और 113 NM का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन की बात करें तो इस कार में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 5 स्पीड AGS ट्रांसमिशन और 6 स्पीड AMT दिया गया है।
 

Maruti Suzuki Fronx के सेफ्टी फीचर्स


सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो Maruti Suzuki Fronx को Suzuki HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। Fronx में 6 एयरबैग्स, थ्री प्वाइंट ईएलआर सीटबेल्ट्स, ईएसपी, हिल होल्ड एसिस्ट, रोलओवर मिटिगेशन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ईबीडी और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज्स दिया गया है। Maruti Suzuki Fronx पांच वेरिएंट्स Sigma, Delta, Delta+, Zeta और Alpha में उपलब्ध है।

कलर ऑप्शन के लिए Fronx कॉम्पैक्ट एसयूवी 10 मोनोटोन और ड्यूल टोन पेंट में उपलब्ध है। 7 मोनोटोन कलर में Arctic White, Splendid Silver, Grandeur Grey, Bluish Black, Celestial Blue, Opulent Red और Earthen Brown शामिल हैं। वहीं ड्यूल टोन कलर में Bluish Black Roof के साथ Splendid Silver, Bluish Black Roof के साथ Opulent Red और Bluish Black Roof के साथ Earthen Brown शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  3. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  4. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  5. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  6. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  7. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  10. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »