इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की शॉर्टेज से घट सकता है मारुति का कार प्रोडक्शन

मारुति सुजुकी को दिसंबर में इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी से प्रोडक्शन पर असर पड़ने का अनुमान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 15:56 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने भी प्रोडक्शन पर इन कंपोनेंट्स की कमी का कुछ असर पड़ा था
  • कंपनी इसे न्यूनतम करने के लिए उपाय कर रही है
  • नए लॉन्च से मारुति की सेल्स बढ़ी है

अगले वर्ष की शुरुआत से कंपनी अपनी कारों के प्राइसेज बढ़ाने की तैयारी कर रही है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने कहा है कि इलेक्ट्रिकॉनिक कंपोनेंट्स की कमी से दिसंबर में कंपनी के प्रोडक्शन पर असर पड़ सकता है। पिछले महीने भी प्रोडक्शन पर इन कंपोनेंट्स की कमी का कुछ असर पड़ा था।  हालांकि, नवंबर में कंपनी का कुल प्रोडक्शन लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 1,51,326 यूनिट्स का रहा था।  

कंपनी को दिसंबर में इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी से प्रोडक्शन पर असर पड़ने का अनुमान है और यह इसे न्यूनतम करने के लिए उपाय कर रही है। कंपनी ने नवंबर में 21,904 स्मॉल कारों का प्रोडक्शन किया था। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के इसी महीने में 19,810 यूनिट्स का था। हालांकि, यूटिलिटी व्हीकल्स का प्रोडक्शन 35,590 यूनिट्स से घटकर 29,294 यूनिट्स रहा था। 

मारुति अगले वर्ष की शुरुआत से अपनी कारों के प्राइसेज बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने बताया कि इन्फ्लेशन और हाल के रेगुलेटरी नियमों से कॉस्ट बढ़ने के कारण उसे यह फैसला लेना पड़ा है। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग चार गुना बढ़कर 2,061 करोड़ रुपये से अधिक रहा था। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है, "इन्फ्लेशन और हाल के रेगुलेटरी नियमों के कारण कंपनी पर कॉस्ट बढ़ने का प्रेशर है। इस वजह से इसका कुछ भार प्राइस बढ़ाने के जरिए कम करना जरूरी हो गया है। कंपनी ने अगले वर्ष जनवरी से प्राइस में बढ़ोतरी करने की योजना बनाई है। यह कारों के मॉडल्स के अनुसार अलग होगी।" 

कुछ अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपनी कारों के प्राइस बढ़ा सकती है। टू-व्हीलर मेकर हीरो मोटोकॉर्प ने भी बाइक और स्कूटर के प्राइसेज बढ़ाने की घोषणा की है। मारुति  की नवंबर में बिक्री बढ़कर लगभग 1.60 लाख यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी को इस वर्ष Baleno और Grand Vitara के नए वेरिएंट्स के लॉन्च से बिक्री बढ़ाने में मदद मिली है। स्मॉल कार सेगमेंट में अपना दबदबा बनाने के बाद कंपनी ने नई जेनरेशन Brezza जैसे लॉन्च के साथ SUV पर फोकस शुरू किया है। कंपनी के लिए टॉप इंटरनेशनल मार्केट्स में लैटिन अमेरिका, आसियान और मिडल ईस्ट शामिल हैं। मारुति की Dzire, Swift, S-Presso और Baleno जैसी कारों की विदेश में काफी डिमांड है। कंपनी ने सितंबर में नई Grand Vitara को लॉन्च किया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.