नए लॉन्च के दम पर नवंबर में 15 प्रतिशत बढ़ी Maruti Suzuki की सेल्स

कंपनी को इस वर्ष Baleno और Grand Vitara के नए वेरिएंट्स के लॉन्च से बिक्री बढ़ाने में मदद मिली है

नए लॉन्च के दम पर नवंबर में 15 प्रतिशत बढ़ी Maruti Suzuki की सेल्स

पिछले महीने कंपनी की बिक्री 1,59,044 यूनिट्स की रही

ख़ास बातें
  • कंपनी की कुल बिक्री में स्मॉल कार सेगमेंट का योगदान आधे से अधिक का है
  • मारुति ने सितंबर में नई Grand Vitara को लॉन्च किया था
  • पिछले कुछ महीनों में ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कई नए मॉडल लॉन्च किए हैं
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की नवंबर में बिक्री बढ़कर लगभग 1.60 लाख यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी को इस वर्ष Baleno और Grand Vitara के नए वेरिएंट्स के लॉन्च से बिक्री बढ़ाने में मदद मिली है। 

पिछले महीने कंपनी की बिक्री 1,59,044 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 1,39,184 यूनिट्स की थी। हालांकि, अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के दौरान लगभग 1.67 लाख यूनिट्स की बिक्री की तुलना में यह कम है। स्मॉल कार सेगमेंट में अपना दबदबा बनाने के बाद कंपनी ने नई जेनरेशन Brezza जैसे लॉन्च के साथ SUV पर फोकस शुरू किया है। पिछले महीने मारुति सुजुकी की बिक्री में Brezza, Grand Vitara, XL6 और Ertiga जैसे यूटिलिटी व्हीकल्स की हिस्सेदारी 32,563 यूनिट्स की थी। कंपनी की कुल बिक्री में स्मॉल कार सेगमेंट का योगदान आधे से अधिक का रहा है। 

मारुति की देश में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री नवंबर में बढ़ी लेकिन एक्सपोर्ट में 19,738 यूनिट्स के साथ कुछ गिरावट रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 21,393 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था। मारुति सुजुकी के लिए टॉप इंटरनेशनल मार्केट्स में लैटिन अमेरिका, आसियान और मिडल ईस्ट शामिल हैं। कंपनी की Dzire, Swift, S-Presso और Baleno जैसी कारों की विदेश में काफी डिमांड है। कंपनी ने सितंबर में नई Grand Vitara को लॉन्च किया था। मिड-साइज सेगमेंट में हाइब्रिड इंजन वाले व्हीकल्स के कम विकल्प होने से इसे कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने लगभग 40 वर्ष पहले देश में बिजनेस शुरू करने के बाद 2.5 करोड़ यूनिट्स से अधिक के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की है। यह पैसेंजर व्हीकल के प्रोडक्शन में इस आंकड़े तक पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी है। मारुति ने 1980 के दशक की शुरुआत में हरियाणा में गुड़गांव की फैक्टरी से प्रोडक्शन शुरू किया था। 

कंपनी की मारुति 800 वर्षों तक देश में मिडल क्लास की पसंदीदा कार रही थी। मारुति ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी बढ़ाया है और इसके पास विभिन्न सेगमेंट में 16 मॉडल्स हैं। कंपनी का दूसरा प्लांट मानेसर में है। इसकी वार्षिक प्रोडक्शन कैपेसिटी 15 लाख यूनिट्स की है। देश के कार मार्केट में कई वर्षों से मारुति सुजुकी पहले स्थान पर है। इसके बाद दूसरे और तीसरे रैंक पर क्रमशः Hyundai और Tata Motors हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »