भारत में 39 प्रतिशत परिवारों के साथ हुआ ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड, सर्वे में हुआ खुलासा

पिछले कुछ वर्षों में इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के साथ ही फ्रॉड के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे मामलों में अक्सर पीड़ितों को उनकी रकम वापस नहीं मिल पाती

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 मई 2023 19:31 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के साथ ही फ्रॉड के मामलों में भी तेजी आई है
  • ऐसे मामलों में अक्सर पीड़ितों को उनकी रकम वापस नहीं मिल पाती है
  • इस सर्वे में 39 प्रतिशत लोग टियर 1 और 35 प्रतिशत टियर 2 शहरों से थे

इस सर्वे में देश के 331 जिलों में रहने वाले परिवारों से लगभग 32,000 उत्तर मिले थे

देश में लगभग 39 प्रतिशत परिवारों के साथ पिछले तीन वर्षों में इंटरनेट के जरिए फाइनेंशियल फ्रॉड हुआ है और इनमें से केवल 24 प्रतिशत को अपनी रकम वापस मिली है। पिछले कुछ वर्षों में इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के साथ ही फ्रॉड के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे मामलों में अक्सर पीड़ितों को उनकी रकम वापस नहीं मिल पाती। 

LocalCircles की ओर से किए गए एक सर्वे में लगभग 23 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उनके साथ डेबिट या क्रेडिट कार्ड से जुड़ा फ्रॉड हुआ है, जबकि 13 प्रतिशत को खरीदारी या बिक्री करने के दौरान और क्लासिफाइड साइट के यूजर्स से फ्रॉड का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 13 प्रतिशत लोगों के साथ ऐसी वेबसाइट्स ने धोखाधड़ी की है जिन्होंने पेमेंट लेने के बाद प्रोडक्ट्स की डिलीवरी नहीं की। सर्वे में लगभग 10 प्रतिशत लोगों ने ATM कार्ड से जुड़ा फ्रॉड होने, 10 प्रतिशत ने बैंक एकाउंट से जुड़ा फ्रॉड होने और 16 प्रतिशत ने अन्य प्रकार की धोखाधड़ी की जानकारी दी है। 

सर्वे की रिपोर्ट में बताया गया है, "सर्वे में शामिल लोगों में से 30 प्रतिशत के परिवार में एक सदस्य फाइनेंशियल फ्रॉड का शिकार हुआ है, जबकि नौ प्रतिशत ने बताया है कि उनके परिवार में एक से अधिक सदस्य पिछले तीन वर्षों में फाइनेंशियल फ्रॉड का शिकार हुए हैं। सर्वे में शामिल 57 प्रतिशत लोगों ने बताया है कि उनके परिवार में किसी भी सदस्य के साथ ऐसा मामला नहीं हुआ है और चार प्रतिशत ने कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया।" इस सर्वे में देश के 331 जिलों में रहने वाले परिवारों से लगभग 32,000 उत्तर मिले थे। उत्तर देने वालों में 66 प्रतिशत पुरुष और 34 प्रतिशत महिलाएं थी। सर्वे में 39 प्रतिशत लोग टियर 1 और 35 प्रतिशत टियर 2 शहरों से थे। इसके अलावा 26 प्रतिशत टियर 3 और 4 और ग्रामीण क्षेत्रों से थे। 

फाइनेंशियल फ्रॉड का शिकार हुए लोगों से उनकी रकम की वापसी के बारे में पूछने पर मिले 11,305 उत्तरों में से 24 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें उनकी रकम वापस मिल गई है, जबकि लगभग 70 प्रतिशत का कहना था कि उनकी ओर से इसे लेकर की गई शिकायत का कोई समाधान नहीं हुआ है। हालांकि, लगभग 41 प्रतिशत लोगों ने बताया है कि उनकी फाइनेंशियल फ्रॉड की शिकायत पर कार्रवाई लंबित है। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.