• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Apple स्‍टोर में लोगों को बंधक बनाने वाले शख्‍स की मौत, क्रिप्टोकरंसी में मांगे थे 2 करोड़ डॉलर

Apple स्‍टोर में लोगों को बंधक बनाने वाले शख्‍स की मौत, क्रिप्टोकरंसी में मांगे थे 2 करोड़ डॉलर

आरोपी युवक अपने बंधक का पीछा करते हुए बाहर की ओर भागा और पुलिस की गाड़ी ने उसे टक्‍कर मार दी।

Apple स्‍टोर में लोगों को बंधक बनाने वाले शख्‍स की मौत, क्रिप्टोकरंसी में मांगे थे 2 करोड़ डॉलर

घायल युवक को अस्‍पताल ले जाया गया। स्‍थानीय अधिकारी ने अस्‍पताल में युवक की मौत की पुष्टि की है।

ख़ास बातें
  • क्रिप्‍टोकरेंसी के साथ शहर से बाहर जाने का रास्‍ता भी मांगा था आरोपी ने
  • बिल्डिंग में मौजूद करीब 70 लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई
  • आखिर में एक बंधक का पीछा करते हुए आरोपी पुलिस के निशाने पर आया
विज्ञापन
नीदरलैंड के एम्स्टर्डम (Amsterdam) स्क्वायर स्थित एक ऐपल (Apple) स्‍टोर में लोगों को बंधक बनाने वाले 27 साल के युवक की अस्‍पताल में मौत हो गई। दो बंदूकों से लैस आरोपी युवक ने ऐपल स्‍टोर में घुसने के बाद सनसनी मचा दी थी, जिससे पांच घंटों तक हालात तनावपूर्ण बने रहे। आरोपी युवक अपने बंधक का पीछा करते हुए बाहर की ओर भागा और पुलिस की गाड़ी ने उसे टक्‍कर मार दी। घायल युवक को अस्‍पताल ले जाया गया। स्‍थानीय अधिकारी ने अस्‍पताल में युवक की मौत की पुष्टि की है। उन्‍होंने एक न्‍यूज एजेंसी को बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  

यह घटना मंगलवार शाम की है। सेंट्रल एम्स्टर्डम में स्थित लीडसेप्लिन इस शहर की नाइटलाइफ का मेन सेंटर है। यहां स्थित ऐपल स्‍टोर में एक युवक घुस गया। इससे बिल्डिंग में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलते ही दर्जनों पुलिस के अधिकारी बिल्डिंग में पहुंच गए।  

संदिग्ध युवक ने एक बल्गेरियाई शख्‍स को बंधक बना लिया। आरोपी ने क्रिप्टोकरेंसी में 200 मिलियन यूरो (लगभग 1,690 करोड़ रुपये) की डिमांड की, साथ ही शहर से बाहर जाने के लिए उसे रास्‍ता देने को भी कहा। बिल्डिंग में मौजूद करीब 70 लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। 4 लोग वहीं छुप गए। 

करीब पांच घंटे बाद आरोपी ने पानी की डिमांड की। इस बीच, बंधक बनाए गए युवक को मौका मिल गया और वह वहां से भाग निकला। पुलिस ने भी उस बंधक की बहादुरी की चर्चा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में बंधक ने हीरो की भूमिका निभाई। वह कुछ ही सेकंड में बच निकला आया। वरना स्थिति खतरनाक हो सकती थी। बाद में पुलिस ने कन्‍फर्म किया कि संदिग्ध ने एक विस्फोटक उपकरण पहना हुआ था। आरोपी युवक को गंभीर हालत में अस्‍पताल पहुंचाया गया। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। 

आरोपी की पहचान अब्देल रहमान के रूप में हुई है, जो एक ग्रोसरी डिलिवरी वर्कर था। हालांकि ऐपल स्टोर को घेरने का उनका इरादा अभी तक क्‍लीयर नहीं हो पाया है। इस बीच, नीदरलैंड में सभी ऐपल स्टोर बुधवार को बंद कर दिए गए। जहां यह घटना हुई, वह स्‍टोर आज भी बंद है। वहीं, लोकल प्रशासन ने पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  2. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  3. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  4. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  5. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  6. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  7. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  8. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  9. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  10. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »