• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • नीदरलैंड के Apple स्टोर में लोगों को बनाया बंधक, क्रिप्टोकरंसी में मांगे 2 करोड़ डॉलर

नीदरलैंड के Apple स्टोर में लोगों को बनाया बंधक, क्रिप्टोकरंसी में मांगे 2 करोड़ डॉलर

एक 27 वर्षीय व्यक्ति ने Apple के फ्लैगशिप स्टोर के ग्राहक को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। घटना बीते मंगलवार की है, जब कैमोप्लाज गियर पहने एक अज्ञात व्यक्ति ने ऐप्पल स्टोर में दाखिल होने के बाद बंदूक निकाल दी।

नीदरलैंड के Apple स्टोर में लोगों को बनाया बंधक,  क्रिप्टोकरंसी में मांगे 2 करोड़ डॉलर

Apple Store के ग्राहक को बंदूक की नोक पर बनाया गया बंधक

ख़ास बातें
  • Apple के फ्लैगशिप स्टोर के ग्राहक को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने दौड़ रहे संदिग्ध को आर्मर्ड BMW X5 से टक्कर मारी
  • संदिग्ध को अस्पताल ले जाया गया है
विज्ञापन
आपने अभी तक क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में साइबरक्राइम के कई किस्से सुने या पढ़े होंगे, लेकिन क्रिप्टो क्राइस से जुड़ा लेटेस्ट किस्सा बेहद फिल्मी और गंभीर है, जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। न्यूज़ एजेंसी की लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चला है कि एम्स्टर्डम में Apple स्टोर में एक ग्राहक और कर्मचारी को कई घंटों तक बंधक बनाया गया। अपराधी ने बंधकों को रिहा करने के बदले क्रिप्टोकरेंसी में 2 करोड़ डॉलर की मांग की। 

समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट (via Business Insider) के अनुसार, एक 27 वर्षीय व्यक्ति ने Apple के फ्लैगशिप स्टोर के ग्राहक और कर्मचारी को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। घटना बीते मंगलवार की है, जब कैमोप्लाज गियर पहने एक अज्ञात व्यक्ति ने ऐप्पल स्टोर में दाखिल होने के बाद बंदूक निकाल दी। इसके बाद उस स्टोर में मौजूद कई ग्राहकों में से एक को बंधक बनाया।

एम्स्टर्डम पुलिस ने बुधवार को एक ट्वीट के जरिए जानकारी शेयर की। ट्वीट में लिखा है (अनुवादित) "संदिग्ध को अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल, हम अभी भी लीडसेप्लिन स्थित ऐप्पल स्टोर में व्यापक रिसर्च कर रहे हैं।"

The Verge की रिपोर्ट बताती है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दौड़ रहे संदिग्ध को आर्मर्ड BMW X5 से टक्कर मार दी, जिसके बाद अपराधी जमीन पर गिर गया और बेहोश पड़ा रहा। इसके बाद पुलिस ने रोबोट के जरिए उस व्यक्ति की तलाश की, इस संदेह में कि कहीं उसके पास किसी प्रकार के विस्फोटक तो नहीं है।

रिपोर्ट आगे कहती है कि पुलिस के अनुसार, अपराधी ने क्रिप्टोकरेंसी में 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1,492 करोड़ रुपये) की मांग की। इसके साथ ही उस ऐप्पल स्टोर से सुरक्षित तरीके से निकलने का रास्ता भी मांगा। हालांकि इसके बाद अपराधी ने पानी की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने रोबोट के जरिए स्टोर के अंदर पानी भेजा, और मौके का फायदा उठाते हुए अपराधी वहां से भागा। इसके बाद पुलिस ने कार से टक्कर मार कर उसे गिरा दिया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple Store
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »