ChatGPT ने बचाई कुत्ते की जान, डॉक्‍टर नहीं पकड़ सके बीमारी!

चैटजीपीटी एक डीप मशीन लर्निंग बेस्ड चैटबॉट है। इसका पूरा नाम है- चैट जेनरेटिव प्रीट्रेंड ट्रांसफाॅर्मर।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 मार्च 2023 13:11 IST
ख़ास बातें
  • एक ट्विटर यूजर ने किया है दावा
  • कहा, डॉक्‍टरों से पहले बीमारी का पता चैटजीपीटी ने लगा लिया
  • कई दिनों से शख्‍स का डॉगी था बीमार

चैट जीपीटी का काम है किसी यूजर द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब तैयार करके देना।

एक शख्‍स ने दावा किया है कि उसके डॉगी की बीमारी का पता डॉक्‍टरों से पहले ChatGPT (चैट जीपीटी) ने लगा लिया। यह एक डीप मशीन लर्निंग बेस्ड चैटबॉट है। चैट जीपीटी का पूरा नाम है- चैट जेनरेटिव प्रीट्रेंड ट्रांसफाॅर्मर। चैट जीपीटी को डेवलप किया है ओपन एआई (Open AI) नाम की कंपनी ने। चैट जीपीटी का काम है किसी यूजर द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब तैयार करके देना। कूपर नाम के एक ट्विटर यूजर का कहना है कि चैट जीपीटी ने उनके डॉगी की ब्‍लड कंडीशन का पता लगाकर उसकी जान बचाई है। शख्‍स का दावा है कि पशु चिकित्‍सक बीमारी को नहीं पहचान पाए थे।   

@peakcooper ट्विटर हैंडल के जरिए कूपर ने इस घटना के बारे में विस्‍तार से बताया है। लिखा है कि उनके कुत्ते सैमी में एक टिक बोर्न डिजीज का पता चला। डॉक्‍टर को दिखाया और इलाज शुरू किया, लेकिन फायदा होने के बजाए लक्षण बिगड़ते चले गए। अपने ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, #GPT4 ने मेरे कुत्ते की जान बचाई। 
 

‘मेरे कुत्ते को बीमारी हुई, तो पशुओं के डॉक्‍टर ने उसका इलाज शुरू किया। उसे गंभीर एनीमिया था। इलाज के बाद कुछ दिन तो सैमी की सेहत में सुधार दिखा, लेकिन फ‍िर चीजें बदतर हो गईं।' कूपर के मुताबिक, उनके डॉगी के मसूड़े बहुत पीले हो गए थे। वह दोबारा डॉक्‍टर के पास गए। सैमी का ब्‍लड टेस्‍ट हुआ, जिसमें और भी गंभीर एनीमिया का पता चला। डॉक्‍टर ने कई और टेस्‍ट किए, जिससे पता चल सके कि कोई अन्‍य बीमारी तो नहीं है डॉगी को। 
Advertisement

कुछ दिन बाद कूपर दोबारा डॉक्‍टर के पास गए। डॉक्‍टर आगे का इलाज करने में असमर्थ थे। उन्‍होंने इंतजार करने को कहा। कूपर ने बताया है कि सैमी की हालत और बदतर हो रही थी। डॉक्‍टर सिर्फ इंतजार करने के लिए कह रहे थे, जो कूपर को मंजूर नहीं था। वह दूसरे डॉक्‍टर के पास पहुंचे। इस बीच, कूपर को लगा कि चैटजीपीटी 4 की मदद इस मामले में लेनी चाहिए। उन्‍होंने एआई को इस बारे में विस्‍तार से बताया। 
 

Advertisement
कूपर ने अपने डॉगी के ब्‍लड टेस्‍ट के रिजल्‍ट लिखे और चैटजीपीटी से डायग्‍नोसिस के लिए कहा। चैटजीपीटी ने कहा कि वह पशु चिकित्‍सक नहीं है। हालांकि एआई ने कूपर को सुझाव दिया कि डॉगी के ब्‍लड टेस्‍ट और उसमें दिख रहे लक्षण ‘इम्‍युन मीडिएटेड हेमोलिटिक एनीमिया' (आईएमएचए) का संकेत दे सकते हैं। कूपर ने यह बात डॉक्‍टर को बताई। डॉक्‍टर ने भी यही कन्‍फर्म किया और इलाज शुरू किया। कूपर का दावा है कि अब उनका डॉगी सैमी ठीक है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ChatGPT4, ChatGPT saves dogs life
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Z11xa vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G Max 5G: ₹30 हजार के अंदर कौन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.