Mahindra ने Thar के फोर व्हील ड्राइव वर्जन को 2 नए कलर्स में पेश किया

महिंद्रा थार के नए कलर्स एवरेट व्हाइट और ब्लेजिंग ब्रॉन्ज हैं। ये कलर्स इससे पहले 2WD मॉडल के लिए ही उपलब्ध थे

Mahindra ने Thar के फोर व्हील ड्राइव वर्जन को 2 नए कलर्स में पेश किया

ये कलर्स इससे पहले 2WD मॉडल के लिए ही उपलब्ध थे

ख़ास बातें
  • महिंद्रा की Thar 4WD छह कलर्स में उपलब्ध होगी
  • कंपनी ने अपनी XUV300 का प्राइस भी इस महीने से 22,000 रुपये तक बढ़ाया है
  • महिंद्रा EV मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Mahindra ने अपनी Thar के फोर व्हील ड्राइव वर्जिन को दो नए कलर्स में पेश किया है। ये एवरेट व्हाइट और ब्लेजिंग ब्रॉन्ज हैं। ये कलर्स इससे पहले 2WD मॉडल के लिए ही उपलब्ध थे। महिंद्रा की Thar 4WD छह कलर्स में उपलब्ध होगी। इनमें दो नए कलर्स के अलावा एक्वा मैरीन, रेड रेज, नेपोली ब्लैक और गैलेक्सी ग्रे शामिल हैं। 

कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में Thar के RWD वेरिएंट का प्राइस लगभग 50,000 रुपये बढ़ाया था। इसे इस वर्ष की शुरुआत में 9.99 लाख रुपये के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। यह तीन वेरिएंट्स, RWD डीजल MT variant, LX RWD डीजल MT trim variant और LX RWD पेट्रोल AT में आती है। महिंद्रा थार के इस वर्ष वर्ष की शुरुआत में लगभग 37,000 यूनिट्स के लंबित ऑर्डर्स थे। पिछले महीने इसका वेटिंग पीरियड बढ़कर चार महीने का हो गया था। कंपनी ने अपनी XUV300 का प्राइस भी इस महीने से 22,000 रुपये तक बढ़ा दिया है। 

प्राइस में बढ़ोतरी अगले महीने से लागू होने वाले कड़े इमिशन नॉर्म्स का पालन करने के लिए नए इंजन का इस्तेमाल करने की वजह से की गई है। महिंद्रा की  इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को कस्टमर्स का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी 15,000 से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं। Mahindra XUV400 के लिए बुकिंग 26 जनवरी से शुरू हुई थी। इसे चार दिनों के अंदर ही 10,000 बुकिंग मिल गई थी। कंपनी ने इसके लिए शुरुआती प्राइसेज 16.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखे थे। ये प्राइसेज शुरुआती 5,000 कस्टमर्स के लिए थे। महिंद्रा की यह पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है। 

यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Hyundai Kona EV और MG ZS EV से होगा। इसे पांच कलर्स - आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में लॉन्च किया जा रहा है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी होगा। कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी लॉन्च करने की है। टाटा मोटर्स के पास इस सेगमेंट में सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »