Mahindra ने शुरू की सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO की डिलीवरी, 7.49 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

XUV 3XO का मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 मई 2024 21:28 IST
ख़ास बातें
  • इसकी बुकिंग खुलने के 60 मिनटों में 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली थी
  • XUV 3XO में फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हैं
  • इसमें सभी सीट्स के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर हैं

इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और ADAS लेवल 2 दिए गए हैं

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra की सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO की रविवार से डिलीवरी शुरू हो गई है। इसे हाल ही में लॉन्च किया गया था। यह नौ वेरिएंट्स में उपलब्ध है। XUV 3XO का शुरुआती प्राइस 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

कंपनी को इसकी बुकिंग खुलने के 60 मिनटों के अंदर ही 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली थी। XUV 3XO का मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा। कंपनी ने बताया है कि इसकी बुकिंग्स में लगभग 70 प्रतिशत पेट्रोल वेरिएंट के लिए हैं। महिंद्रा ने बताया है कि इसकी जल्द डिलीवरी का प्रयास किया जाएगा। XUV 3XO की डिमांड को पूरा करने के लिए महिंद्रा ने इसकी 10,000 से अधिक यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग कर ली है। कंपनी ने इसकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाकर 9,000 यूनिट्स प्रति माह किया है। 

इस सेगमेंट में पहली बार कंपनी ने पैनोरैमिक सनरूफ दी है। XUV 3XO में फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेंगे। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 109 bhp की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 1.2 लीटर GDi पेट्रोल इंजन 129 bhp की पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन की अधिकतम पावर 115 bhp और पीक टॉर्क 300 Nm का है। XUV 3XO में सात स्पीकर वाला सराउंड सिस्टम नौ बैंड इक्वालाइजर के साथ है। 

इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और ADAS लेवल 2 दिए गए हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसमें सभी सीट्स के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर हैं। SUV के सेगमेंट में महिंद्रा Scorpio-N और Scorpio Classic के अलावा XUV700, XUV300, Thar, Bolero, Bolero Neo और XUV400 EV की बिक्री करती है। इसकी Scorpio-N और Scorpio Classic की एक लाख से अधिक बुकिंग लंबित हैं। कंपनी को इन दोनों SUV के लिए प्रत्येक महीने लगभग 16,000 यूनिट्स की बुकिंग मिलती हैं। महिंद्रा ने Scorpio-N और Scorpio Classic की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है जिससे इनका वेटिंग पीरियड कम हुआ है। Scorpio N के प्राइसेज 13.26 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये के बीच हैं। यह पांच वेरिएंट्स -  Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में उपलब्ध है। यह SUV में 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन का विकल्प है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  2. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  4. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  5. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  6. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  7. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  9. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  10. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.