PM CARES के नाम पर फर्जीवाड़ा, गलत लिंक भेजकर हो रही है धोखाधड़ी

पीएम केयर्स का अधिकारिक लिंक है pmcares@sbi । इस लिंक पर क्लिक करके आप कोरोना की जंग में शामिल हो सकते हैं, और जरूरतमंद की मदद सरकार के जरिए कर सकते हैं।

PM CARES के नाम पर फर्जीवाड़ा, गलत लिंक भेजकर हो रही है धोखाधड़ी

फ्रॉड उठा रहे COVID-19 के कहर का फायदा

ख़ास बातें
  • PM CARES के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं फ्रॉड
  • महाराष्ट्र में दर्ज हुए 78 मामले
  • पीएम केयर्स का अधिकारिक लिंक है pmcares@sbi
विज्ञापन
देश पिछले कई दिनों से COVID-19 यानी कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा है। इस खतरनाक महामारी से लड़ने के लिए इस वक्त पूरा देश एक हो चुका है, वो चाहे सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए एक-दूसरे से अलग रहना हो या फिर सरकार के जरिए जरूरतमंदों की मदद करना हो, हर भारतीय इस लड़ाई में अपनी भागीदारी बखूबी निभा रहा है। हालांकि, जहां एकजूटता से कोराना वायरस के खिलाफ जंग ज़ारी है, वहीं कुछ फ्रॉड इसका फायदा उठाने से भी बाज़ नहीं आ रहे हैं। दरअसल, बीते शनिवार को महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ फ्रॉड ऑनलाइन कोरोना वायरस डोनेशन के नाम पर फर्जी लिंक का इस्तेमाल करके लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह धोखाधड़ी प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (PM CARES) के नाम पर की जा रही है। ऐसे ही कुछ फर्जी PM CARES लिंक को ट्रैस करके बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह इस तरह की डोनेशन केवल ऑथेंटिक लिंक पर ही करें। पीएम केयर्स का अधिकारिक लिंक है pmcares@sbi । इस लिंक पर क्लिक करके आप कोरोना की जंग में शामिल हो सकते हैं, और जरूरतमंद की मदद सरकार के जरिए कर सकते हैं।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस अधिकारिकों ने लॉकडाउन के दौरान कोरोना वायरस के नाम पर हो रही ऑनलाइन फर्जी खबरें फैलाने को लेकर 78 मामले दर्ज किए हैं।

मुंबई में 8, पुणे ग्रामिण क्षेत्र और सातारा जिले में 6, भिंड और नासिक ग्रामिण क्षेत्र में 5, नागपुर में 4, नासिक शहर में 4, थाने और कोल्हापुर में भी चार-चार मामले दर्ज किए हैं।

नासिक के मालेगांव में एक मामला दर्ज हुआ, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों लोगों पर टिक-टॉक वीडियो के जरिए सांप्रदायिक भावना भड़काने का आरोप लगा है।

वहीं, मुंबई में दो लोगों पर फेसबुक के जरिए सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगा है और डोंगरी के साउथ में कुछ लोगों पर व्हाट्सऐप के जरिए फर्जी खबर फैलाने का आरोप लगा है, जो कि लॉकडाउन के आदेशो का उल्लंघन है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PM CARES, Cyber Fraud
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »