बोलकर कैंसल हो जाएगा ट्रेन टिकट, जानें कैसे काम करता है IRCTC का नया फीचर

इस नई सर्विस के जरिए IRCTC यात्रियों की बड़ी परेशानी का समाधान करना चाहती है, खासकर Tatkal या फ्रीक्वेंट ट्रैवलर्स के लिए।

बोलकर कैंसल हो जाएगा ट्रेन टिकट, जानें कैसे काम करता है IRCTC का नया फीचर

यह Hindi, Hinglish और English में काम करता है

ख़ास बातें
  • यह Hindi, Hinglish और English में काम करता है
  • ओटीपी ऑथेंटिकेशन के साथ सिक्योर होने का भी दावा
  • शब्दों को टाइप करके या बोलकर कर सकते हैं कई काम
विज्ञापन
अगर आपको लगता है कि IRCTC टिकट कैंसिल करने का मतलब रिजवर्सेशन सेंटर जाकर लंबी लाइन लगाना है, तो अब आपका समय बचाने का मौका है। IRCTC ने अपनी AI चैटबॉट AskDISHA 2.0 लॉन्च की है, जिसके जरिए अब आप “Cancel ticket” लिखकर या बोलकर सीधे टिकट कैंसिल कर सकते हैं, बिना किसी डिटेल्स के फॉर्म भरने के, वो भी चुटकियों में। बस IRCTC वेबसाइट या ऐप खोलिए, चैट सेक्शन में जाएं, OTP के जरिए लॉगिन करें और यही लिखें “Cancel ticket” या बोलें “टिकट कैंसल करो”।

इस नई सर्विस के जरिए IRCTC यात्रियों की बड़ी परेशानी का समाधान करना चाहती है, खासकर Tatkal या फ्रीक्वेंट ट्रैवलर्स के लिए। AskDISHA 2.0 सिर्फ कैंसिलेशन नहीं करता, बल्कि रेलबुकिंग, PNR स्टेटस, रिफंड ट्रैकिंग और टिकट बुकिंग में भी मदद करता है। यह Hindi, Hinglish और English में काम करता है, ओटीपी ऑथेंटिकेशन के साथ सिक्योर होने का दावा भी करता है।
 

AskDISHA 2.0 से टिकट कैंसिल कैसे करें?

  • वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं
  • “Ask DISHA” चैटबॉट खोलें
  • “Cancel ticket” टाइप करें या बोलने के लिए राइट साइड में दिए गए माइक्रोफोन पर क्लिक करें
  • OTP से लॉगिन करें और
  • कैंसिलेशन कन्फर्म करें 
 

AskDISHA 2.0 के बाकी फीचर्स

  • Tatkal या सामान्य टिकट बुकिंग को ऑटोमेट किया गया है।
  • “Refund status” टाइप करें और कैशबैक या पैसे वापस होने की जानकारी मिल जाएगी।
  • हिंदी, हिंग्लिश, अंग्रेजी, गुजराती जैसी कई भाषाओं में जानकारी दे या ले सकते हैं।
 

क्यों खास है यह अपडेट?

IRCTC का यह AI चैटबॉट AskDISHA 2.0 यात्रियों का समय बचाने और टिकट कैंसिलेशन की झंझट को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पहले कैंसिलेशन के लिए आपको Booked Tickets सेक्शन में जाकर ट्रेन, पासेंजर, सीट डिटेल भरनी पड़ती थी, लेकिन अब बस “Cancel ticket” कहो, और आपका काम हो जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IRCTC, IRCTC ASkDisha 2, ASKDISHA 2
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »