• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • मध्य प्रदेश के स्टूडेंट को मिला करोड़ों रुपये का टैक्स नोटिस, PAN कार्ड का गलत इस्तेमाल

मध्य प्रदेश के स्टूडेंट को मिला करोड़ों रुपये का टैक्स नोटिस, PAN कार्ड का गलत इस्तेमाल

इनकम टैक्स और GST डिपार्टमेंट से नोटिस मिलने के बाद इस स्टूडेंट को पता चला कि उसके PAN कार्ड के जरिए एक फर्म को रजिस्टर्ड कराया गया है

मध्य प्रदेश के स्टूडेंट को मिला करोड़ों रुपये का टैक्स नोटिस, PAN कार्ड का गलत इस्तेमाल

इस मामले में इनकम टैक्स और GST डिपार्टमेंट की ओर से नोटिस दिया गया है

ख़ास बातें
  • इस मामले में स्टूडेंट के PAN कार्ड से एक फर्म को रजिस्टर्ड कराया गया है
  • यह फर्म लगभग तीन वर्ष से चलाई जा रही है
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े स्कैम के मामले भी बढ़े हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन स्कैम के मामले तेजी से बढ़े हैं। मध्य प्रदेश में ऐसे ही एक मामले में एक कॉलेज स्टूडेंट को उसके बैंक एकाउंट से 46 करोड़ रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शंस होने के कारण इनकम टैक्स और GST डिपार्टमेंट से नोटिस मिला है। इस मामले में स्टूडेंट के PAN कार्ड का गलत इस्तेमाल होने की आशंका है। 

मध्य प्रदेश में ग्वालियर के निवासी प्रमोद कुमार दंडोतिया (आयु लगभग 25 वर्ष) को इस मामले की जानकारी तब मिली जब उन्हें इनकम टैक्स और GST डिपार्टमेंट से यह नोटिस मिला कि उसके PAN कार्ड के जरिए एक फर्म को रजिस्टर्ड कराया गया है। यह फर्म दिल्ली और मुंबई में चलाई जा रही है। इस बारे में दंडोतिया ने बताया, "मैं ग्वालियर में कॉलेज स्टूडेंट हूं। इनकम टैक्स और GST डिपार्टमेंट से नोटिस मिलने के बाद, मुझे पता चला कि मेरे PAN कार्ड के जरिए एक फर्म को रजिस्टर्ड कराया गया है। इस फर्म को लगभग तीन वर्ष से दिल्ली और मुंबई में चलाया जा रहा है। मुझे यह नहीं पता कि मेरे PAN कार्ड का कैसे गलत इस्तेमाल हो रहा है और ये ट्रांजैक्शंस कैसे की गई हैं।"  

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद दंडोतिया ने संबंधित डिपार्टमेंट से संपर्क किया था। उसने कई बार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के ऑफिस में जाने पर उसकी शिकायत को दाखिल किया गया। इस बारे में क्षेत्र के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, Shiyaz K M ने बताया, "एक युवा से शिकायत मिली है कि उसके बैंक एकाउंट से 46 करोड़ रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शंस हुई हैं। इस बारे में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस मामले में PAN कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है और इसके जरिए एक फर्म को रजिस्टर्ड कराया गया है। इसके बाद बड़ी रकम की ट्रांजैक्शंस की गई हैं।" 

क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े स्कैम के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसी तरह के मामले में महाराष्ट्र में एक महिला को 27 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। इस महिला ने फेसबुक पर निवेश से जुड़े एक विज्ञापन को क्लिक किया था। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें Bitcoin में निवेश के स्कैम में फंसा लिया था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  3. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  4. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  5. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  6. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  7. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  8. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  9. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  10. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »