UPI Accepting Countries: भारत का UPI हुआ ग्लोबल, इन 7 देशों में मोबाइल से कर सकते हैं पेमेंट, देखें लिस्ट

UPI को 2016 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लॉन्च किया गया था और तब से इसने तेजी से गति पकड़ी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 फरवरी 2024 22:04 IST
ख़ास बातें
  • भारत का UPI 7 अन्य देशों में भी काम करता है
  • नेपाल, भुटान, सिंगापुर, UAE, श्रीलंका, फ्रांस और मॉरीशस में उपलब्ध है UPI
  • UPI को 2016 में NPCI द्वारा भारत में लॉन्च किया गया था
भारत में पिछले कुछ वर्षों में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पेमेंट की वॉल्यूम में जबरदस्त तेजी आई। डिजिटल पेमेंट के इस तरीके ने ना केवल भारत, बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों को इंप्रेस किया है। हाल ही में UPI सर्विस को श्रीलंका और मॉरीशस में लॉन्च किया गया। वहीं, इससे पहले इसे फ्रांस में पेश किया गया था। यदि हालिया खबरों के सामने आने के बाद आपको यह लगता है कि UPI भारत के अलावा केवल फ्रांस, श्रीलंका और मॉरीशस में उपलब्ध है, तो आप गलत हैं। बता दें कि कुछ अन्य देश भी हैं, जहां भारतीय इस डिजिटल पेमेंट सिस्टम का फायदा उठा सकते हैं।

UPI के जरिए आप फ्रांस, श्रीलंका और मॉरीशस के साथ-साथ UAE (संयुक्त अरब अमीरात), सिंगापुर, नेपाल और भूटान में भी पेमेंट की जा सकती है। इसकी जानकारी भारत सरकार के ऑफिशियल X हैंडल पर भी दी गई, जहां बीते शुक्रवार एक पोस्ट शेयर करते हुए MyGovIndia ने बताया कि UPI अब पूरी तरह से ग्लोबल हो गया है और भारत के अलावा, इसका फायदा सात अन्य देशों में भी उठाया जा सकता है।
 

UPI को 2016 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लॉन्च किया गया था और तब से इसने तेजी से गति पकड़ी है। पिछले साल नवंबर में इसने नया रिकॉर्ड बनाया था। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों से पता चला था कि नवंबर 2023 में यूपीआई ट्रांजैक्‍शंस ने 17.4 लाख करोड़ रुपये का नया रिकॉर्ड बनाया। साथ ही 11 अरब वॉल्यूम की संख्या को भी पार कर लिया। इसकी तुलना नवंबर 2022 महीने से की जाए तो यूपीआई ट्रांजैक्‍शन 54 फीसदी बढ़ा था, जबकि उसकी वैल्‍यू में 46% की बढ़ोतरी देखी गई थी। 

पिछले कुछ महीनों में देश में डिजिटल रुपये का दायरा भी बढ़ा है। सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) या ई-रुपये को कैश के डिजिटल विकल्प के तौर पर डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी के जरिए तैयार किया गया है। ई-रुपये का ट्रायल RBI ने शुरू किया था। हालांकि, इसके बाद पिछले वर्ष अक्टूबर तक ये ट्रांजैक्शंस लगभग 25,000 प्रति दिन तक पहुंची थी। इसका यूज केस भी बढ़ाया गया था और इसे बड़ी संख्या में इस्तेमाल होने वाले यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से जोड़ा गया था।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI, UPI transactions, UPI Update, UPI News
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno लाई सस्ता फोन Pop X, 5000mAh बैटरी, 120Hz, बिना नेटवर्क भी होती है कॉलिंग! जानें कीमत
  2. UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स
  3. WhatsApp पर आने वाले विज्ञापन से हो गए हैं परेशान तो ऐसे करें बंद
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone 3 vs Google Pixel 9 Pro: कैमरा, फीचर्स और कीमत की तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  2. UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स
  3. असली वेबसाइट पर नकली नंबर: कैसे एक क्लिक से आपका बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली!
  4. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X300 FE, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की बढ़ेगी कीमत! लॉन्च से पहले खुलासा
  6. Tecno लाई सस्ता फोन Pop X, 5000mAh बैटरी, 120Hz, बिना नेटवर्क भी होती है कॉलिंग! जानें कीमत
  7. Apple ने M5 Pro, M5 Max चिपसेट के साथ पेश किए नए MacBook Pro मॉडल, जानें फीचर्स
  8. WhatsApp पर आने वाले विज्ञापन से हो गए हैं परेशान तो ऐसे करें बंद
  9. MWC 2026: मोबाइल नहीं, ट्यूबलाइट! दुनिया का सबसे चमकीला डिस्प्ले 15000 निट्स, TCL CSOT ने किया लॉन्च
  10. MacBook Air M5 लॉन्च, 32GB तक रैम, 4TB तक स्टोरेज के साथ दमदार M5 चिप, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.