• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए UPI बायोमेट्रिक पेमेंट कैसे करें ऑन, जानें सबकुछ

फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए UPI बायोमेट्रिक पेमेंट कैसे करें ऑन, जानें सबकुछ

फिंगरप्रिंट या फेस आईडी का उपयोग करके UPI बायोमेट्रिक पेमेंट चालू की जा सकती है।

फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए UPI बायोमेट्रिक पेमेंट कैसे करें ऑन, जानें सबकुछ

Photo Credit: Unsplash/Jonas Leupe

UPI Payment

ख़ास बातें
  • UPI पेमेंट बहुत ज्यादा लोकप्रिय भुगतान का तरीका बन गया है।
  • शहरों, कस्बों और गांवों में UPI डिजिटल पेमेंट की सुविधा मौजूद है।
  • यूजर्स यूपीआई को भुगतान के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

आज के समय में UPI पेमेंट बहुत ज्यादा लोकप्रिय भुगतान का तरीका बन गया है। बड़े शहरों से लेकर कस्बों और गांवों में UPI डिजिटल पेमेंट की सुविधा चल रही है और यूजर्स इसे भुगतान के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। प्रत्येक ट्रांजेक्शन के लिए यूपीआई पिन डालना बहुत ज्यादा जरूरी है, जिससे सुरक्षा बनी रहती है। हालांकि, इसके अलावा बायोमेट्रिक पेमेंट के जरिए भी डिजिटल भुगतान हो सकता है। इसमें बिना पिन दर्ज किए ही फिंगरप्रिंट या फेस आईडी का उपयोग करके ट्रांजेक्शन हो सकती है। इस तरीके से अकाउंट सुरक्षित भी रहता है और बार-बार पिन डालने के झंझट से भी छुटकारा मिलता है। यहां हम आपको फिंगरप्रिंट या फेस आईडी का उपयोग करके UPI बायोमेट्रिक पेमेंट चालू करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए UPI बायोमेट्रिक पेमेंट कैसे करें सेट:

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने ऐप पर UPI बायोमेट्रिक पेमेंट सेट कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि आपके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे UPI ऐप के आधार पर स्टेप्स अलग-अलग हो सकते हैं।

  • 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में UPI ऐप खोलना है और प्रोफाइल सेक्शन पर जाना है।
  • 2. फिर उसके बाद सेटिंग्स खोलनी है और यूपीआई और पेमेंट सेटिंग्स को खोजना है।
  • 3. बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पर टैप करना है और इस फीचर को चालू करना है।
  • 4. अपना फिंगरप्रिंट या फेस रजिस्टर्ड करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।
  • 5. अपना वर्तमान UPI पिन दर्ज करके इस फीचर को एक्टिव करना है।
  • 6. इस प्रक्रिया के बाद अपने फोन पर यूपीआई बायोमेट्रिक पेमेंट चालू हो जाएगा।

यूपीआई बायोमेट्रिक पेमेंट का सपोर्ट करने वाले बैंक


आपको बता दें कि वर्तमान में सभी बैंक यूपीआई बायोमेट्रिक पेमेंट का सपोर्ट नहीं करते हैं। सरकारी बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक शामिल हैं। प्राइवेट सेक्टर में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, फेडरल बैंक और यस बैंक शामिल हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI Payment, Tech Guide, Tech Tips, How to
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »