ई-वेस्ट पॉलिसी पर भारत सरकार से भिड़े Samsung और LG, किया केस!

Samsung ने अपनी याचिका में कहा है कि यह नियम पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्यों की पूर्ति नहीं करता और इससे कंपनियों पर वित्तीय दबाव बढ़ेगा।

ई-वेस्ट पॉलिसी पर भारत सरकार से भिड़े Samsung और LG, किया केस!

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • LG और Samsung ने दिल्ली हाईकोर्ट में सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर किया है
  • पॉलिसी के तहत रीसाइक्लर्स को 22 रुपये प्रति किलोग्राम भुगतान अनिवार्य
  • कंपनियों की ऑपरेशन कॉस्ट में भारी इजाफा होने की दलील
विज्ञापन
भारत में इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट (E-Waste) रीसाइक्लिंग को लेकर केंद्र सरकार की नई पॉलिसी पर विवाद गहराता जा रहा है। साउथ कोरियन टेक दिग्गज LG और Samsung ने दिल्ली हाईकोर्ट में सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। कंपनियों का कहना है कि नई पॉलिसी के तहत रीसाइक्लर्स को कम से कम 22 रुपये प्रति किलोग्राम भुगतान अनिवार्य करने से उनके ऑपरेशन कॉस्ट में भारी इजाफा होगा। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, LG और Samsung ने तर्क दिया है कि यह नियम 'पोल्यूटर पेज प्रिंसिपल' के नाम पर कंपनियों पर अनुचित बोझ डालता है, जबकि सरकार खुद अनौपचारिक रीसाइक्लिंग सेक्टर को रेगुलेट करने में विफल रही है। रिपोर्ट आगे बताती है कि सरकार का इसपर कहना है कि इस पॉलिसी का मकसद ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग सेक्टर को औपचारिक बनाना और निवेश को बढ़ावा देना है। लेकिन कंपनियों का दावा है कि इस नियम से उनकी लागत तीन गुना तक बढ़ सकती है, जिससे उनके मुनाफे पर असर पड़ेगा। 

Samsung ने अपनी याचिका में कहा है कि यह नियम पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्यों की पूर्ति नहीं करता और इससे कंपनियों पर वित्तीय दबाव बढ़ेगा।

इस विवाद में LG और Samsung के अलावा Daikin, Havells, Voltas, Blue Star और पहले Johnson Controls-Hitachi जैसी कंपनियां भी शामिल हो चुकी हैं। कुछ ने सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर किया है, जबकि कुछ ने अपनी याचिकाएं वापस ले ली हैं। यह स्थिति भारत में विदेशी कंपनियों और सरकार के बीच पर्यावरणीय नियमों को लेकर बढ़ते टकराव को दर्शाती है।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ई-वेस्ट उत्पादक देश है, लेकिन सरकार के अनुसार, पिछले साल केवल 43% ई-वेस्ट ही औपचारिक रूप से रीसाइक्ल किया गया। बाकी 80% से अधिक हिस्सा अनौपचारिक स्क्रैप डीलरों के जरिए प्रोसेस होता है, जो पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, LG, E Waste Policy
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »