Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स

Lenovo ThinkBook 14x आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है।

Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ThinkBook 14x में 14 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Lenovo ThinkBook 14x में 14 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Lenovo ThinkBook 14x में MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी रेटिंग मिलती है।
  • Lenovo ThinkBook 14x अल्ट्रा-पोर्टेबल कंप्यूटिंग अनुभव प्रदान करता है।
विज्ञापन

Lenovo ने आज भारत में अपना नया लैपटॉप Lenovo ThinkBook 14x लॉन्च कर दिया है, जिसे ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से कस्टम करवा सकते हैं। यह लैपटॉप 14 इंच की LED/OLED डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं इसमें 54.7Wh और 65Wh की बैटरी का विकल्प मिलता है। यह Intel Core Ultra 5 226V और Intel Core Ultra 7 256V चिपसेट के साथ डिजाइन किया जा सकता है। इसके अलावा इस लैपटॉप में 512GB और 1TB तक स्टोरेज मिलती है। ThinkBook 14x के बारे में सभी जानकारी कुछ इस प्रकार हैं।

Lenovo ThinkBook 14x Price & Availability

Lenovo ThinkBook 14x की शुरुआती कीमत 1,08,990 है। यह लैपटॉप बिक्री के लिए Lenovo की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस लैपटॉप को कस्टम टू ऑर्डर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से स्पेसिफिकेशंस में बदलाव कर सकते हैं। ग्राहक अपने हिसाब से Lenovo की वेबसाइट पर लैपटॉप को कस्टम करवा सकते हैं। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को लिमिटेड पीरियड के तहत कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

Lenovo ThinkBook 14x Features & Specifications

Lenovo ThinkBook 14x में 14 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2.8K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले आईसेफ सर्टिफाइड 2.0 ब्लू लाइट प्रोटेक्शन से लैस है। Intel Core Ultra Series 2 प्रोसेसर वाले Copilot+ PC होने के साथ इसमें बैकलिट कीबोर्ड, बड़ा ग्लास टचपैड और Lenovo Smart Connect शामिल किया गया है। यह लैपटॉप MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स के हिसाब से तैयार किया गया है, जिससे इसे डेली सफर के दौरान टूट-फूट से बचाया जा सकता है।

ThinkBook 14x स्टाइल और परफॉर्मेंस के साथ अल्ट्रा-पोर्टेबल कंप्यूटिंग अनुभव प्रदान करता है। इसे कहीं भी साथ ले जाना काफी आसान है और चलते-फिरते काम किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 7, दो यूएसबी-सी, दो यूएसबी-ए और फुल-साइज एचडीएमआई दिया गया है। लैपटॉप में ड्यूल SSD स्लॉट के साथ स्टोरेज को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। इस लैपटॉप में स्मार्ट सेंसर्स दिए गए हैं जो कि कीबोर्ड पर लाइट लेवल को अपने-आप एडजस्ट कर सकते हैं और अगर कोई स्क्रीन पर झाककर देखता है तो स्क्रीन को ब्लर कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »