• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ

Samsung ने बीते हफ्ते भारत में Samsung Galaxy Tab S12 Ultra और Samsung Galaxy Tab S12+ को लॉन्च किया था, जिनकी बिक्री आज से शुरू हो गई है।

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra में 14.6 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S12 Ultra में 14.6 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy Tab S12 Ultra में 11,600mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy Tab S12 Ultra में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट है।
विज्ञापन

Samsung ने बीते हफ्ते भारत समेत ग्लोबल बाजार में अपनी टैबलेट लाइनअप में विस्तार करते हुए Samsung Galaxy Tab S12 Ultra और Samsung Galaxy Tab S12+ को लॉन्च किया था। Galaxy Tab S12 Ultra में 11,600mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Galaxy Tab S12+ में 10,600mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W चार्जिंग का सपोर्ट करता है। कंपनी ने इन दोनों ही टैबलेट में MediaTek Dimensity 9500 को शामिल किया है। लॉन्च ऑफर्स के तहत सैमसंग कई तरह से डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी प्रदान कर रही है। Samsung के इन दोनों टैबलेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra & Galaxy Tab S12+ Price

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ आज से बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। ये दोनों ही टैबलेट ग्रे और सिल्वर कलर में आते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ₹5,000 बैंक कैशबैक और ₹5000 अपग्रेड बोनस प्रदान कर रही है। इसके अलावा 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी है।
Samsung Galaxy Tab S12+ के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,44,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,64,999 है। इसके अलावा समान स्टोरेज वाले वाई-फाई ओनली वेरिएंट की कीमत ₹1,29,999 और ₹1,49,999 है।
Galaxy Tab S12 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,64,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,84,999 है। 256GB स्टोरेज के वाई-फाई ओनली वेरिएंट की कीमत ₹1,49,999 और 512GB स्टोरेज के वाई-फाई ओनली वेरिएंट की कीमत ₹1,69,999 है।
इसके साथ ही Galaxy Tab S12 Ultra के लिए Samsung के प्रो कीबोर्ड कवर की कीमत ₹27,999 और Galaxy Tab S12+ के लिए ₹26,499 है। इन एक्सेसरीज को सैमसंग की आधिकारिक और पार्टनर स्टोर्स के साथ-साथ सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra & Galaxy Tab S12+ Specifications

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra में 14.6 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1848x2960 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Galaxy Tab S12+ में 12.6 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1752x2800 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Samsung के इन दोनों टैबलेट में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। ये दोनों टैबलेट एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 के साथ आते हैं। इन टैबलेट में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।

Galaxy Tab S12 Ultra के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि Galaxy Tab S12+ में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा आता है। Galaxy Tab S12 Ultra में 11,600mAh की बैटरी और Galaxy Tab S12+ में 10,600mAh की बैटरी आती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »