Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस

Xiaomi ने बीते हफ्ते भारत में नया स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च किया था जो आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस

Redmi 17C 5G में 50 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Redmi 17C 5G में 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की डिस्प्ले है।
  • Redmi 17C 5G में 50 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा मिलता है।
  • Redmi 17C 5G में 6,000mAh की बैटरी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

Xiaomi ने बीते हफ्ते भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च किया था जो कि आज यानी कि 7 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस Redmi फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट शामिल किया गया है। इस फोन को  शाओमी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स अमेजन से खरीदा जा सकता है।

Redmi 17C 5G Price & Availability

Redmi 17C 5G आज से बिक्री के लिए Xiaomi की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon के साथ-साथ अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हो गया है। Redmi 17C 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹20,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹22,999 में आता है। ग्राहक इस फोन को कॉफी ब्रू, पर्पल डॉन और डार्क नाइट जैसे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Redmi 17C 5G Features & Specifications

Redmi 17C 5G में 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की डिस्प्ले आती है, जिसका 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 810 निट्स ब्राइटनेस है। इस फोन में Mali-G57 MC2 जीपीयू के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी को शामिल किया है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी दावा करती है कि यह फोन महज 90 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकता है। यह फोन साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक फीचर से लैस किया है, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इसके अलावा फोन में वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास सेंसर दिया गया है। यह फोन सर्किल टू सर्च फंक्शनैलिटी के साथ भी आता है। 

Redmi 17C 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड Xiaomi HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। यह फोन IP64 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव हो सकता है। वहीं वेट टच टेक्नोलॉजी यह सुनिश्चित करती है कि फोन के टच को गीली ऊंगलियों से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.47 मिमी, मोटाई 8.05 मिमी और वजन 211 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »