Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला इसी बजट में आने वाले iQOO Neo 10 5G और OnePlus Nord 6 से हो रहा है।

Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6:  40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?

Photo Credit: Vivo/iQOO/OnePlus

Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6

ख़ास बातें
  • Vivo S2 FE में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo S2 FE को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300e प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • Vivo S2 FE में 10000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला इसी बजट में आने वाले iQOO Neo 10 5G और OnePlus Nord 6 से हो रहा है। यहां हम Vivo S2 FE के स्पेसिफिकेशंस की तुलना iQOO Neo 10 5G और OnePlus Nord 6 से कर रहे हैं, जिससे आप खरीदने से पहले यह अंदाजा लगा पाएंगे कि कौन सा डिवाइस आपके लिए बेहतर रहेगा? Vivo S2 FE में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300e चिपसेट दिया गया है। वहीं iQOO Neo 10 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। जबकि OnePlus Nord 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस है। 

Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6

कीमत और स्टोरेज

Vivo S2 FE के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹38,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹42,999 है। जबकि iQOO Neo 10 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹43,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹48,999 है। वहीं OnePlus Nord 6 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹46,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹52,999 है।


डिस्प्ले और रेजोल्यूशन

Vivo S2 FE में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स ब्राइटनेस है। वहीं iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स ब्राइटनेस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Vivo S2 FE एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS के साथ आता है। जबकि iQOO Neo 10 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। वहीं OnePlus Nord 6 एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है।

प्रोसेसर

Vivo S2 FE को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300e प्रोसेसर से लैस किया गया है।  जबकि iQOO Neo 10 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर है। वहीं OnePlus Nord 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर आता है।

कैमरा सेटअप

Vivo S2 FE के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। जबकि iQOO Neo 10 के रियर में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है। वहीं OnePlus Nord 6 के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।

फ्रंट कैमरा

Vivo S2 FE में सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि iQOO Neo 10 में वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं OnePlus Nord 6 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

बैटरी बैकअप

Vivo S2 FE में 10000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि iQOO Neo 10 5G में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं OnePlus Nord 6 में 9,000mAh की बैटरी आती है जो कि 80W सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Vivo S2 FE के कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी 2.0, जीपीएस, ओटीजी और एफएम आता है। जबकि iQOO Neo 10 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी दिया गया है। वहीं OnePlus Nord 6 में 5जी, ब्लूटूथ 6, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »