• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 200 km तक रेंज वाले KYMCO बैटरी स्वैपिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द इस मार्केट में होंगे लॉन्च

200 km तक रेंज वाले KYMCO बैटरी स्वैपिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द इस मार्केट में होंगे लॉन्च

बैटरी स्वैपिंग सिस्टम पहले से ही कई देशों में पॉपुलर हो चुका है। इस फील्ड में Gogoro ने भी सफलता हासिल की है, लेकिन फिलहाल यह कंपनी एशियाई देशों में ऑपरेट कर रही है।

200 km तक रेंज वाले KYMCO बैटरी स्वैपिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द इस मार्केट में होंगे लॉन्च

KYMCO Ionex लाइनअप में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स आते हैं

ख़ास बातें
  • KYMCO के Ionex लाइनअप में एक से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं
  • मैक्सिमम 50 kmph की स्पीड और 200 km की रेंज से आते हैं लैस
  • घर में चार्ज करने के अलावा बैटरी स्वैपिंग स्टेशन पर बदल सकते हैं बैटरी
विज्ञापन
KYMCO ताइवान की पॉपुलर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी है, जो अब अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को कथित तौर पर यूरोप की मार्केट में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बैटरी स्वैपिंग सिस्टम पर काम करेंगे, जिसका मतलब है कि राइडर्स अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को बैटरी स्वैपिंग स्टेशन पर पहले से चार्ज बैटरी के साथ बदल सकेंगे, जिससे चार्जिंग का समय बचेगा। 

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्पेस पर नज़र रखने वाली वेबसाइट Electrek के अनुसार, KYMCO इटली में बैटरी स्वैपिंग फंक्शनलिटी के साथ अपने Ionex इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च करेगी। आयोनेक्स स्कूटरों का वितरण कथित तौर पर KMI di Padana Sviluppo द्वारा किया जाएगा।

KYMCO Ionex लाइनअप में कई स्कूटर्स हैं। इनमें से एक दमदार स्कूटर Ionex Many 110 EV है, जो 50kmph की टॉप स्पीड और 200km की सिंगल चार्ज रेंज से लैस आता है। इतनी ज्यादा रेंज प्राप्त करने के लिए कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 स्वैपेबल लोनेक्स बैटरी पैक फिट किए हैं, जिन्हें राइडर चार्जिंग स्टेशन पर बदल भी सकता है। इन बैटरी पैक्स को आसानी से घर पर भी चार्द किया जा सकता है। लोनेक्स मैनी 110 ईवी एक शहरी ई-स्कूटर है।

KYMCO ने इस लाइअप को दुनिया के पहले Ionex इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के रूप में जून 2018 में लॉन्च किया था। इस लाइनअप में एक Ionex Many 100 EV भी आता है। 

बैटरी स्वैपिंग सिस्टम पहले से ही कई देशों में पॉपुलर हो चुका है। इस फील्ड में Gogoro ने भी सफलता हासिल की है, लेकिन फिलहाल यह कंपनी एशियाई देशों में ऑपरेट कर रही है। एक अन्य कंपनी Honda भी इस क्षेत्र में अच्छा कर रही है। हालांकि, यूरोप में इन दोनों कंपनियों का दबदबा नहीं है। ऐसे में KYMCO के लिए यूरोप में अपने पैर जमाने का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »