• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • KYC रजिस्‍ट्रेशन एजेंसियों को 6 घंटे में देनी होगी साइबर हमले की सूचना : सेबी

KYC रजिस्‍ट्रेशन एजेंसियों को 6 घंटे में देनी होगी साइबर हमले की सूचना : सेबी

शेयर ब्रोकरों तथा डिपॉजिटरी भागीदारों को तिमाही रिपोर्ट में साइबर हमलों, जोखिमों और इसके ब्रीच की जानकारी देनी होगी और यह बताना होगा कि इससे निपटने के क्या उपाय किए गए।

KYC रजिस्‍ट्रेशन एजेंसियों को 6 घंटे में देनी होगी साइबर हमले की सूचना : सेबी

गौरतलब है कि साइबर अटैक दुनियाभर के देशों के लिए चिंता की वजह बन रहे हैं।

ख़ास बातें
  • सेबी ने मंगलवार को यह सर्कुलर जारी किया है
  • सूचना एक ई-मेल आईडी के जरिए दी जाएगी
  • पिछने महीने भी ऐसे निर्देश दिए थे सेबी ने
विज्ञापन
सिक्‍योरिटीज एंड एक्‍चेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने केवाईसी (KYC) रजिस्‍ट्रेशन एजेंसियों (KRAs) को सभी प्रकार के साइबर हमलों, खतरों और साइबर ब्रीच की सूचना इनका पता लगने के 6 घंटे के अंदर देने को कहा है। सेबी के मंगलवार को जारी सर्कुलर के अनुसार, इस तरह के मामलों की जानकारी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्‍पॉन्‍स टीम (CERT-In) को भी समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों के तहत देनी होगी।

इसके अलावा, केआरए को इस तरह के मामलों के बारे में नेशनल क्रिटिकल इन्‍फर्मेशन इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोटेक्‍शन सेंटर (NCIIPC) को भी सूचित करना होगा। सेबी ने मंगलवार को कहा कि सभी साइबर हमलों, खतरों और ब्रीच के बारे में केआरए को 6 घंटे में सूचित करना होगा।

शेयर ब्रोकरों तथा डिपॉजिटरी भागीदारों को तिमाही रिपोर्ट में साइबर हमलों, जोखिमों और इसके ब्रीच की जानकारी देनी होगी और यह बताना होगा कि इससे निपटने के क्या उपाय किए गए। यह रिपोर्ट सेबी को हर तिमाही के समाप्त होने के 15 दिन के अंदर देनी होगी। सेबी के पास यह सूचना एक ई-मेल आईडी के जरिए दी जाएगी। नियामक ने पिछले महीने शेयर ब्रोकरों और डिपॉजिटरी भागीदारों के लिए भी इसी तरह के निर्देश जारी किए थे।

इस मामले में 11 इंटरनेशनल बॉडीज जिनमें गूगल, फेसबुक और एचपी जैसे टेक दिग्गज शामिल है, उन्‍होंने सीईआरटी-इन के महानिदेशक संजय बहल को अपनी चिंता से अवगत कराया था। कहा गया था कि नया निर्देश जिसमें 6 घंटे के अंदर साइबर हमले की घटनाओं की रिपोर्टिंग करनी है और यूजर्स के लॉग को 5 साल के लिए स्‍टोर करना है, उससे इन कंपनियों के लिए देश में कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा।

गौरतलब है कि साइबर अटैक दुनियाभर के देशों के लिए चिंता की वजह बन रहे हैं। अमेरिका समेत तमाम देश इनसे निपटने के लिए कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में भारत सरकार और उसकी एजेंसियां भी एक्‍शन ले रही हैं। अमेरिका में इसको लेकर टॉप लेवल की मीटिंग इस साल की शुरुआत में आयोजित हुई थी। इस साल की शुरुआत में वाइट हाउस में Google, ऐपल और एमेजॉन जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि जुटे थे। मीटिंग में साइबर हमलों से निपटने पर चर्चा हुई थी। कई और देश भी इसको लेकर काम कर रहे हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sebi, KYC Registration Agencies, Cyber attack, KYC
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »