Jiopc

Jiopc - ख़बरें

  • JioPC हुआ अनाउंस: TV को बना देगा पावरफुल AI कंप्यूटर! जानिए सब कुछ
    Reliance Industries ने अपनी 48वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM 2025) में JioPC लॉन्च किया है, जिसे कंपनी भारत में पर्सनल कंप्यूटिंग का गेम-चेंजर बता रही है। JioPC को किसी भी टीवी या मॉनिटर से कनेक्ट करके यूज किया जा सकता है और यह AI व क्लाउड इंटीग्रेशन के जरिए हाई-परफॉर्मेंस और लो-कॉस्ट सॉल्यूशन देता है। इसे खासतौर पर ऑनलाइन एजुकेशन, बिजनेस वर्क और एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। AGM 2025 में JioPC के साथ JioFrames, Riya AI और JioStar जैसे प्रोडक्ट्स भी पेश किए गए हैं।
  • JioFrames: Jio का AI वाला स्मार्ट चश्मा हुआ अनाउंस, Meta के स्मार्ट ग्लासेस को मिला तगड़ा राइवल!
    Reliance Industries ने अपनी 48वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM 2025) में कई बड़े ऐलान किए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा JioFrames। यह AR-इनेबल्ड स्मार्ट आईवियर है, जिसे वॉयस कंट्रोल, AI इंटिग्रेशन और मल्टीलैंगुएज सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये सिर्फ चश्मा नहीं, बल्कि एक “पर्सनल टेक असिस्टेंट” है, जो फोटो-वीडियो कैप्चर करने, कॉल और मीटिंग अटेंड करने, म्यूजिक सुनने और लाइव स्ट्रीमिंग तक की सुविधा देता है।
  • JioPC से फ्री में मिलेगा Adobe Express, मात्र 400 रुपये में Reliance दे रहा कंप्यूटर
    JioPC को यूजर्स 400 रुपये प्रति माह के शुरुआत प्लान के साथ उपयोग कर सकते हैं। JioPC किसी भी स्क्रीन को एक फुल कंप्यूटर में बदल सकता है। क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी के लिए JioPC ने Adobe के साथ साझेदारी की है, जो यूजर्स को Adobe Express प्रदान करता है, जिसमें डिजाइन और एडिटिंग का फ्री एक्सेस प्रदान करता है। इस प्लेटफर्म में कई AI टूल के साथ-साथ सभी एप्लिकेशन और 512GB क्लाउड स्टोरेज का एक्सेस शामिल है।
  • Reliance Jio ने लॉन्च किया JioPC, आपके टीवी को बना देगा कंप्यूटर, जानें कैसे हैं फीचर्स
    जियो प्लेटफॉर्म्स ने भारत में JioPC को पेश कर दिया है। JioPC एक वर्चुअल डेस्कटॉप सर्विस है जो कि Jio सेट टॉप बॉक्स से कनेक्ट किसी भी टीवी को क्लाउड बेस्ड पर्सनल कंप्यूटर में बदल सकती है। इस सर्विस को भारतीय घरों और खासतौर पर जहां कम पीसी हैं ऐसे क्षेत्रों में किफायती कंप्यूटिंग प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। JioPC वेब ब्राउजिंगग, डॉक्यूमेंट एडिटिंग और वर्चुअल लर्निंग जैसे डेस्कटॉप फंक्शंस का एक्सेस प्रदान करती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »