Jackery ने CES 2026 में Solar Mars Bot एक सस्टेनेबल पावर का स्मार्ट पोर्टेबल समाधान पेश कर दिया है। नया सोलर मार्स बॉट एक सेल्फ नेविगेटिंग (खुद चलने वाला) सोलर जनरेटर है जो सौर ऊर्जा उत्पादन करता है। Solar Mars Bot सामान्य फिक्स्ड पैनल से एक कदम आगे होते हुए दिन भर में सबसे अच्छी धूप की तलाश करने और खुद को ऑटोमैटिक चार्ज करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो घर और बाहर दोनों जगह उपयोग किया जा सकता है।