IRCTC की वेबसाइट ने काम करना किया बंद, दिवाली पर टिकट नहीं हो पा रही बुक

दिवाली, भाईदूज और छठ का त्योहार आ रहा है तो ऐसे में रेलवे की यात्रा सबसे ज्यादा बढ़ रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2025 15:10 IST
ख़ास बातें
  • IRCTC ऐप से ऑनलाइन टिकट बुक की जा सकती है।
  • IRCTC ऐप से यात्री रेल की टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं।
  • दिवाली के मौके पर IRCTC वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही है।

भारतीय रेल

Photo Credit: Unsplash/Anirudh

दिवाली, भाईदूज और छठ का त्योहार आ रहा है तो ऐसे में रेलवे की यात्रा सबसे ज्यादा बढ़ रही है। ऐसे में ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए IRCTC ऐप और वेबसाइट का उपयोग किया जा रहा है। अब यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि IRCTC की वेबसाइट आज यानी कि शुक्रवार 17 अक्टूबर, 2025 को ठीक से काम नहीं कर रही है। आउटेज रिपोर्ट करने वाले डाउनडिटेक्टर ने इसकी जानकारी दी और यात्रियों ट्रेन की टिकट बुक करने में असमर्थ होने पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जमकर शिकायत की। आइए जानते हैं कि IRCTC क्यों काम नहीं कर रही है।

देशभर में दिवाली का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा, जिससे पहले यह दिक्कत आई है। वेबसाइट आउटेज रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर 6,000 से ज्यादा शिकायते दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकतर ने सुबह 10 बजे के बाद शिकायतें दर्ज की हैं। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 48 प्रतिशत यूजर्स ने वेबसाइट की शिकायत की है, 37 प्रतिशत ने ऐप की और 14 प्रतिशत ने टिकटिंग के ठीक से काम न करने की जानकारी दी है।

Advertisement

IRCTC की वेबसाइट पर सर्विस उपलब्ध न होने के चलते स्टेटमेंट में कहा गया कि यह सर्वर अस्थायी तौर पर रिक्वेस्ट को पूरा करने में असमर्थ है। एरर कोड 119 है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स ने IRCTC के ठीक से काम न करने पर शिकायतें दर्ज की, क्योंकि सर्वर में खामी के चलते फेस्टिवल सीजन में टिकट बुक करने या ट्रैवल का प्लान बनाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यूजर्स ने X पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IRCTC, IRCTC Down, Diwali, Downdetector

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.