भारतीयों ने 2017 में iPhone 8 को सबसे ज़्यादा Google किया

गूगल ने Year in Search 2017 रिपोर्ट को पेश कर दिया है। इस रिपोर्ट में सभी कैटेगरी में सबसे ज़्यादा सर्च किए गए टॉपिक का ब्योरा है। गूगल द्वारा यह सूची भारत के साथ ग्लोबल मार्केट के लिए भी जारी की गई है।

भारतीयों ने 2017 में iPhone 8 को सबसे ज़्यादा Google किया
ख़ास बातें
  • गूगल ने Year in Search 2017 रिपोर्ट को पेश कर दिया है
  • इस रिपोर्ट में सभी कैटेगरी में सबसे ज़्यादा सर्च किए गए टॉपिक का ब्योरा
  • गूगल द्वारा यह सूची भारत के साथ ग्लोबल मार्केट के लिए भी जारी की गई
विज्ञापन
गूगल ने Year in Search 2017 रिपोर्ट को पेश कर दिया है। इस रिपोर्ट में सभी कैटेगरी में सबसे ज़्यादा सर्च किए गए टॉपिक का ब्योरा है। गूगल द्वारा यह सूची भारत के साथ ग्लोबल मार्केट के लिए भी जारी की गई है। गैजेट्स 360 के लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखने वाली कैटगरी है- मोबाइल फोन और कंज़्यूमर टेक। गूगल ने इस कैटेगरी के टॉप सर्च के बारे में भी बताया है। दोनों ही सूची में 2017 का ट्रेंडिंग प्रोडक्ट रहा आईफोन 8। बता दें कि यह सूची सर्च किए गए उन शब्दों के आधार पर बनाई जाती है जिन्हें 2016 की तुलना में 2017 में ज़्यादा सर्च किया गया।

सबसे पहले हम आपको भारत में सबसे ज़्यादा ट्रेंड करने वाले मोबाइल फोन के बारे में बताएंगे। जैसा कि हमने पहले बताया, इस सूची में सबसे आगे iPhone 8 है। इसके बाद शाओमी का सबसे ज़्यादा बिकने वाला हैंडसेट रेडमी नोट 4 है। टॉप ट्रेंड में तीसरे स्थान पर 'जियो मोबाइल' रहा। संभवतः लोग इस साल ही रिलायंस जियो द्वारा लॉन्च जियो फोन फीचर फोन को सर्च कर रहे थे। इसके बाद नंबर शाओमी रेडमी 5ए का आता है। यह इस सूची में Xiaomi का दूसरा और आखिरी प्रोडक्ट है।
 
Jio

2017 के टॉप ट्रेंडिंग मोबाइल फोन की सूची में OnePlus 5 पांचवें स्थान पर रहा। iPhone X और Nokia 6 क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर रहे। सूची में वीवो वी7+ आठवें स्थान पर है। सर्च के लिहाज से ओप्पो एफ5 नौंवे स्थान पर रहा और वीवो वी5 दसवें स्थान पर। ऐप्पल और शाओमी के अलावा इस सूची में वीवो के भी दो स्मार्टफोन ने जगह बनाई है।

अगर ग्लोबल मार्केट में सर्च को देखा जाए तो इस साल आईफोन 8 सबसे आगे रहा। इसके बाद iPhone X को जगह मिली। तीसरे स्थान पर निंटेंडो स्विच था। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और माइक्रोसॉफ्ट का एक्सबॉक्स वन एक्स क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »