AI को लेकर आशंकाओं से टेक कंपनी Nvidia की मार्केट वैल्यू 279 अरब डॉलर गिरी

यह किसी अमेरिकी कंपनी की मार्केट वैल्यू में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। हालांकि, Nvidia के शेयर पर मार्केट में भारी बिकवाली का भी असर पड़ा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 सितंबर 2024 19:30 IST
ख़ास बातें
  • Nvidia के शेयर पर मार्केट में भारी बिकवाली का भी असर हुआ है
  • यह इनवेस्टर्स के AI टेक्नोलॉजी को लेकर अधिक सतर्क होने का बड़ा संकेत है
  • इस वर्ष Nvidia का शेयर प्राइस लगभग तिगुना हुआ था

यह किसी अमेरिकी कंपनी की मार्केट वैल्यू में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है

पिछले कुछ वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। हालांकि, इस सेगमेंट की कारोबारी संभावनाओं को लेकर आशंकाएं उठने लगी हैं। इस वजह से AI सेगमेंट से जुड़ी अमेरिकी टेक कंपनी Nvidia के शेयर प्राइस में मंगलवार को भारी गिरावट हुई। इसका शेयर प्राइस लगभग 9.5 प्रतिशत घट गया है। यह किसी अमेरिकी कंपनी की मार्केट वैल्यू में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। हालांकि, Nvidia के शेयर पर मार्केट में भारी बिकवाली का भी असर पड़ा है। 

कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 279 अरब डॉलर घट गया। यह इनवेस्टर्स के उभरती हुई AI टेक्नोलॉजी को लेकर अधिक सतर्क होने का एक बड़ा संकेत है। PHLX चिप इंडेक्स भी मंगलवार को लगभग 7.75 प्रतिशत घटा है। पिछले चार वर्षों में इस इंडेक्स में यह एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। पिछले सप्ताह Nvidia के तिमाही पूर्वानुमान से इनवेस्टर्स निराश हुए थे। इसका असर कंपनी के शेयर प्राइस पर हो रहा है। 

Strategas Securities के ETF स्ट्रैटेजिस्ट, Todd Sohn ने बताया, "पिछले 12 महीनों में टेक और सेमीकंडक्टर कंपनियों में बहुत अधिक रकम लगाई गई है।" चिप बनाने वाली बड़ी कंपनियों में से एक Intel के शेयर में लगभग नौ प्रतिशत की गिरावट थी।   न्यूज एजेंसी Reuters ने एक रिपोर्ट में बताया था कि इंटेल के CEO, Pat Gelsinger और कुछ सीनियर एग्जिक्यूटिव्स कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को गैर जरूरी कारोबारों को बंद करने और कैपिटल एक्सपेंडिचर में कटौती करने से जुड़ी योजना पेश कर सकते हैं। इस रिपोर्ट का कंपनी के शेयर प्राइस पर असर पड़ा है। 

AI में भारी इनवेस्टमेंट पर रिटर्न धीमा होने से पिछले कुछ सप्ताहों में अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयर प्राइस गिरे हैं। बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Microsoft और इंटरनेट सर्च इंजन Google को चलाने वाली Alphabet की तिमाही नतीजों के बाद इन कंपनियों के शेयर प्राइस में कमी हुई है। इनवेस्टमेंट फर्म BlackRock ने एक क्लाइंट नोट में कहा है, "हाल की कुछ रिसर्च में यह प्रश्न किया गया है कि क्या AI से मिलने वाला रेवेन्यू इस पर किए जा रहे कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिहाज से ठीक होगा।" इस वर्ष Nvidia का शेयर प्राइस लगभग तिगुना हुआ था। हाल की गिरावट के बावजूद इस वर्ष अब तक यह लगभग 118 प्रतिशत बढ़ा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  2. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Canon, Epson और कई ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  4. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  5. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  6. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  9. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  10. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.