अगले 5 साल में इंटरनेट प्रोटोकॉल ट्रैफिक में चार गुने की वृद्धि

अगले 5 साल में इंटरनेट प्रोटोकॉल ट्रैफिक में चार गुने की वृद्धि
विज्ञापन
ताजा सिस्को विजुअल नेटवर्किंग सूचकांक के अनुसार 2015 और 2020 के बीच इंटरनेट प्रोटोकॉल ट्रैफिक बढ़कर चार गुना हो जाएगा। शुक्रवार को जारी एक बयान के मुताबिक 2020 में देश का इंटरनेट ट्रैफिक 12 अरब डीवीडी सालाना, 1 अरब डीवीडी मासिक या 10 लाख डीवीडी प्रति घंटा हो जाएगा।

बयान के मुताबिक मशीन-टू-मशीन कनेक्शनों एवं निजी उपकरणों के बढ़ने के कारण भारतीय डिजीटलीकरण रूपांतरण इस ट्रैफिक विकास को काफी प्रभावित करेगा।

ग्यारहवें सिस्को विजुअल नेटवर्किंग सूचकांक के मुताबिक, अगले पांच साल में देश में 1.9 अरब नेटवर्क युक्त डिवाइस होंगी, यह संख्या 2015 की तुलना में 1.3 अरब अधिक होगी। औसत ब्रॉडबैंड रफ्तार 2015 के मुकाबले 2.5 गुना बढ़ जाएगी।

ताजा सिस्को विजुअल नेटवर्किं ग सूचकांक के भारतीय संदर्भ में कुछ अन्य महत्वपूर्ण अनुमानों के मुताबिक 2020 में भारतीय इंटरनेट ट्रैफिक 2005 की स्थिति के मुकाबले 249 गुना हो जाएगा। आईपी ट्रैफिक 2015 के 1.4 एक्जाबाइट प्रति माह से बढ़कर 2020 में 5.6 एक्जाबाइट प्रति माह पर पहुंच जाएगा।

आईपी ट्रैफिक 2015 से 2020 के बीच 34 फीसदी की चक्रवृद्धि सालाना वृद्धि के साथ 4.4 गुना बढ़ जाएगा। इस बीच व्यस्त घंटों के दौरान आईपी ट्रैफिक 48 फीसदी चक्रवृद्धि सालाना वृद्धि के साथ 7.2 गुना हो जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , internet, internet protocol, networking

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »