हिंसा के बाद जमशेदपुर में इंटरनेट किया गया बंद, धारा 144 लागू

जमशेदपुर में आगजनी और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के मामले भी हुए हैं। यह घटना कडमा पुलिस थाने के तहत आने वाले क्षेत्र में हुई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023 17:03 IST
ख़ास बातें
  • झारखंड के औद्योगिक शहर जमशेदपुर में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी हुई थी
  • इंटरनेट को अगले आदेश तक बंद किया गया है
  • पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है

इस मामले की जांच की जा रही है

पिछले कुछ महीनों में बहुत से राज्यों में प्रशासन की ओर से इंटरनेट बंद करने की घटनाएं हुई हैं। झारखंड के औद्योगिक शहर जमशेदपुर में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी के बाद इंटरनेट को बंद किया गया है। इस मामले में दोनों गुटों के बीच एक धार्मिक झंडे का अपमान करने को लेकर तनाव हुआ था। यह घटना रविवार की है। 

जमशेदपुर में आगजनी और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के मामले भी हुए हैं। यह घटना कडमा पुलिस थाने के तहत आने वाले क्षेत्र में हुई थी। इस क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है और सोमवार को सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया था। शहर की एग्जिक्यूटिव मैजिस्ट्रेट ज्योति कुमारी ने बताया, "सुरक्षा बल फ्लैग मार्च कर रहे हैं। इस क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है। इंटरनेट सर्विसेज को अगले आदेश तक बंद किया गया है।" अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स सहित सुरक्षा बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। जमशेदपुर के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, प्रभात कुमार ने कहा, "स्थिति नियंत्रण में है। क्षेत्र में जमा हुए लोगों को हटा दिया गया है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।" 

पूर्वी सिंहभूम की डिप्टी कमिश्नर, विजया जाधव ने बताया, "कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं। स्थिति को सामान्य करने के लिए पीस कमेटी और अन्य संबंधित पक्षों के साथ संपर्क किया गया है।" उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का भी निवेदन किया। विजया ने कहा, "लोगों से किन्हीं अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का निवेदन किया जाता है। अगर उन्हें कोई भड़काने वाला या अभद्र मैसेज मिलता तो कृपया पुलिस को उसकी रिपोर्ट दें।" इस मामले की जांच की जा रही है। 

पिछले महीने पंजाब में भी हिंसा और उपद्रव की आशंका के कारण कुछ दिनों तक मोबाइल इंटरनेट और SMS सर्विसेज बंद रहेंगी। राज्य के होम अफेयर्स और जस्टिस डिपार्टमेंट ने यह रोक लगाई थी। कथित खालिस्तान समर्थक Amritpal Singh के फरार होने के बाद यह रोक लगाई गई थी। पंजाब पुलिस उसे पकड़ने के लिए उसकी लगातार तलाश कर रही है। पूरे राज्य में सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी।   
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  2. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  3. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  4. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  5. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  6. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  8. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  9. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  10. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.