चाइनीज ड्रोन का इस्‍तेमाल करने से लीक हो सकती है इनफॉर्मेशन, एक्‍सपर्ट की चेतावनी

ताइवान के नेशनल कम्‍युनिकेशंस कमीशन ने कहा है कि चीन के राष्ट्रीय खुफिया कानून के अनुच्छेद-14 के अनुसार, चीनी नागरिकों और उद्यमों पर इंटेलिजेंस ऑपरेशंस में सपोर्ट और मदद करने की जिम्‍मेदारी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 फरवरी 2022 14:08 IST
ख़ास बातें
  • चीनी कंपनियां और उनकी टेक्‍नॉलजी पर अक्‍सर सवाल उठते हैं
  • ताजा चिंता ताइवान के विशेषज्ञों की तरफ से आई है
  • विशेषज्ञों ने चीन में बने ड्रोन का टेस्‍ट किए जाने की बात कही है

Taiwan न्‍यूज का कहना है कि इस डेटा को चीनी सरकार के अधिकारियों को भेजा जा सकता है।

Photo Credit: Unsplash

चीनी कंपनियां और उनकी टेक्‍नॉलजी पर अक्‍सर सवाल उठते हैं। सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा की होती है। अब ताइवान के विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि देश की प्राइवेट कंपनियों और लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे चीन के बने ड्रोन उनकी इन्‍फर्मेशन को बीजिंग ट्रांसफर कर सकते हैं। कई देश अपने पब्‍लिक सेक्‍टर को चीन में बने प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करने से रोकते हैं। ताइवान के इंस्टिट्यूट ऑफ नेशनल डिफेंस एंड सिक्‍योरिटी रिसर्च के डायरेक्‍टर सु त्ज़ु-यून के हवाले से Taiwan न्‍यूज ने लिखा है कि एनजीओ के साथ मिलकर ताइवान को चीनी प्रोडक्‍ट्स का नियमित रूप से टेस्‍ट करना चाहिए। 

सु ने कहा कि पहले भी Xiaomi, Huawei और ZTE के मोबाइल फोन और DJI ड्रोन के फर्मवेयर में डेटा ट्रांसमिशन सॉफ्टवेयर सेटिंग्स पाई गई हैं। यही वजह है कि US 2020 नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन एक्‍ट ने फेडरल गवर्नमेंट को चीनी ड्रोन खरीदने से रोक दिया है। 

ताइवान के नेशनल कम्‍युनिकेशंस कमीशन ने कहा है कि चीन के राष्ट्रीय खुफिया कानून के अनुच्छेद-14 के अनुसार, चीनी नागरिकों और उद्यमों पर इंटेलिजेंस ऑपरेशंस में सपोर्ट और मदद करने की जिम्‍मेदारी है। 

नियम के मुताबिक, चीन जब भी देश के मैन्‍युफैक्‍चरर्स से जानकारी देने के लिए कहता है, तो वो मना नहीं कर सकते। जब प्राइवेट बिजनेसेज या लोग चीनी ड्रोन का इस्‍तेमाल करते हैं, तो उससे जुड़ी अहम इमेज और जरूरी डेटा को चीनी मैन्‍युफैक्‍चरर्स को वापस भेजा जाता है। Taiwan न्‍यूज का कहना है कि इस डेटा को चीनी सरकार के अधिकारियों को भेजा जा सकता है।

इस बारे में नेशनल चेंग कुंग यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर ली चुंग-ह्सियन ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से चीनी में बने ड्रोन को पूरी तरह से बैन किया जाना चाहिए। 
Advertisement

हालांकि ली ने कहा कि इस मामले से जुड़े अधिकारियों को चीनी ड्रोन के कामों की जांच करने के लिए व्यापक नियम बनाने की जरूरत है। मौजूदा नियम सिर्फ फ्लाइट सेफ्टी को रेगुलेट करते हैं। ताइवान और चीन के रिश्‍ते जगजाहिर हैं, इसलिए ताइवान अपने देश में चीनी उत्‍पादों के इस्‍तेमाल को लेकर अलर्ट रहता है। लेकिन बात जब राष्‍ट्रीय सुरक्षा की आती है, तो इसे लेकर और अधिक गंभीर होने की जरूरत है। इस मामले में आगे क्‍या एक्‍शन लिया जाता है, यह आने वाले दिनों में स्‍पष्‍ट होने की उम्‍मीद है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  2. ₹3,400 सस्ता मिल रहा तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Motorola स्मार्टफोन, ये है पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  2. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  3. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  4. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
  5. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  6. Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  9. भारत के सबसे बड़े परमाणु प्लांट से जुड़ा डेटा लीक? हजारों डॉक्यूमेंट्स पहुंचे डार्क वेब पर!
  10. ₹3,400 सस्ता मिल रहा तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Motorola स्मार्टफोन, ये है पूरी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.