• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • इंडियन कंपनी Greta Electric ने लॉन्‍च किए 4 ई स्‍कूटर, सिंगल चार्ज में 100km तक दौड़ेंगे

इंडियन कंपनी Greta Electric ने लॉन्‍च किए 4 ई-स्‍कूटर, सिंगल चार्ज में 100km तक दौड़ेंगे

गुजरात बेस्‍ड ईवी स्‍टार्टअप, ग्रेटा इलेक्ट्रिक (Greta Electric) इस मार्केट की नई सनसनी है, जिसने एक साथ चार इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को लॉन्‍च कर दिया है।

इंडियन कंपनी Greta Electric ने लॉन्‍च किए 4 ई-स्‍कूटर, सिंगल चार्ज में 100km तक दौड़ेंगे

ग्रेटा, राज इलेक्ट्रोमोटिव्स का हिस्सा है, जो पेडल से चलने वाली साइकल, रिक्शा, ट्राईसाइकल और बाइक को इलेक्ट्रिक में बदलने में माहिर है।

ख़ास बातें
  • चार स्कूटर- हार्पर, हार्पर जेडएक्स, इवेस्पा और ग्लाइड को लॉन्‍च किया है
  • कंपनी ने ये स्‍कूटर 22 यूनीक कलर ऑप्‍शन में उतारे हैं
  • ग्रेट इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 60 से 92 हजार रुपये के बीच है
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से लोग इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। इलेक्ट्रिक टू वीलर में स्‍कूटर की डिमांड सबसे ज्‍यादा है। यही वजह है कि कंपनियां एक के बाद एक नई गाडि़यां पेश कर रही हैं। गुजरात बेस्‍ड ईवी स्‍टार्टअप, ग्रेटा इलेक्ट्रिक (Greta Electric) इस मार्केट की नई सनसनी है, जिसने एक साथ चार इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को लॉन्‍च कर दिया है। इनकी कीमत 60 हजार से 92 हजार रुपये तक जाती है। लॉन्‍च किए गए चारों मॉडल के नाम हार्पर, इवेस्पा, ग्लाइड और हार्पर जेडएक्स हैं। 

ग्रेटा, राज इलेक्ट्रोमोटिव्स का हिस्सा है, जो पेडल से चलने वाली साइकल, रिक्शा, ट्राईसाइकल और बाइक को इलेक्ट्रिक में बदलने में माहिर है। कंपनी को 2019 में इंटरनैशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्‍नॉलजी (आईसीएटी) से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए मंजूरी मिली थी।

ग्रेटा ने जिन चार स्कूटर- हार्पर, हार्पर जेडएक्स, इवेस्पा और ग्लाइड को लॉन्‍च किया है, उनमें हरेक का बॉडी स्‍टाइल अलग है। इंस्‍टाग्राम पर शेयर की गई डिटेल के मुताबिक, कंपनी ने ये स्‍कूटर बेहद ही यूनीक कलर ऑप्‍शन में उतारे हैं। लॉन्‍च किए गए इलेक्ट्रिक स्‍कूटरों में से हार्पर और हार्पर जेडएक्स में फ्रंट एप्रन, शार्प बॉडी पैनल और स्लीक टर्न सिग्नल के साथ एक स्पोर्टी अंदाज है। दोनों के बीच फर्क दिखाने के लिए हार्पर में ड्यूल हेडलैंप यूनिट है, जबकि हार्पर जेडएक्स में सिंगल हेडलैंप है। इन स्‍कूटरों की खास बात यह है कि पीछे बैठने वाले को आराम महसूस होगा, क्‍योंकि इनमें बैकरेस्ट लगा है। कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर भी इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है।

वहीं, ईवेस्पा एक रेट्रो-स्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो पेट्रोल से चलने वाले वेस्पा की तरह है। बात करें चौथे इलेक्ट्रिक स्‍कूटर यानी ग्लाइड की तो यह भविष्‍य के नो-फ्रिल्स इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में सामने आता है। 

चार घंटे में होंगे चार्ज
ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का दावा है कि ये स्‍कूटर सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक की राइडिंग रेंज देते हैं। ई-स्कूटर 48-वोल्ट/60-वोल्ट लिथियम-आयन बैटरी से लैस हैं। कंपनी ने इन ई-स्कूटर के लिए विशिष्ट बैटरी पैक चुनने का ऑप्‍शन भी दिया है। ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का दावा है कि ई-स्कूटर को जीरो से फुल चार्ज होने में करीब चार घंटे का समय लगेगा। ग्रेटा हार्पर, इवेस्पा और हार्पर जेडएक्स मॉडल में ड्रम डिस्क ब्रेक हैं, जबकि ग्लाइड में डुअल डिस्क हाइड्रोलिक ब्रेक हैं। ये ई-स्कूटर 22 अलग-अलग कलर ऑप्‍शन में उपलब्ध हैं। ग्रेट इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 60 से 92 हजार रुपये के बीच है। कंपनी देशभर में अपने डीलर नेटवर्क का विस्तार करने के लिए काम कर रही है। ग्रेटा यूरोप में भी अपने स्‍कूटर टेस्‍ट कर रही है और उसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: GRETA EV, greta electric scooter, Startup, EV, Launch

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  2. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  3. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  5. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  8. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  9. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  10. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »