• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • India vs New Zealand 2nd Test Live: करारी हार के बाद भारत टाई करेगा सीरीज? यहां फ्री में देखें दूसरा टेस्ट मैच!

India vs New Zealand 2nd Test Live: करारी हार के बाद भारत टाई करेगा सीरीज? यहां फ्री में देखें दूसरा टेस्ट मैच!

India vs New Zealand का दूसरा टेस्ट मैच कल, 24 अक्टूबर से शुरू होगा और 29 अक्टूबर तक खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा।

India vs New Zealand 2nd Test Live: करारी हार के बाद भारत टाई करेगा सीरीज? यहां फ्री में देखें दूसरा टेस्ट मैच!

Photo Credit: BCCI

India vs New Zealand Test Series: पिछले मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था

ख़ास बातें
  • India vs New Zealand का दूसरा टेस्ट मैच कल, 24 अक्टूबर से शुरू होगा
  • मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा
  • TV में Sports18 और Colors Cineplex पर और OTT में JioCinema पर देखें लाइव
विज्ञापन
India vs New Zealand 2nd Test Live: पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमें 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर दबाव रहेगा कि वह इस मुकाबले में जीत हासिल करके सीरीज में वापसी करे, जबकि किवी अपनी लय बरकरार रखते हुए सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे। यदि भारतीय टीम कल से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को जीत जाती है, तो सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगी और 1 नवंबर से शुरू होने वाला तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच सीरीज का फैसला करेगा। हम यहां आपको कल शुरू होने वाले Ind vs NZ 2nd Test Match की सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं।
 

India vs New Zealand 2nd Test: Date, timings

India vs New Zealand का दूसरा टेस्ट मैच कल, 24 अक्टूबर से शुरू होगा और 29 अक्टूबर तक खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा।
 

India vs New Zealand 2nd Test: Stadium

India vs New Zealand का दूसरा टेस्ट मैच भारत में पुषे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

India vs New Zealand 2nd Test: Where to watch online

India vs New Zealand का दूसरा टेस्ट मैच TV पर Sports18 चैनल पर लाइव टेलीकास्ट होगा। इसके अलावा, मैच को Colors Cineplex पर भी लाइव देखा जा सकेगा। यदि आप इसे अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप या टीवी पर OTT पर देखना चाहते हैं, तो आप Jio Cinema ऐप या वेब पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेंगलुरु में बड़ी हार झेलने के बाद, भारतीय बल्लेबाजों पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए कल जबरदस्त संघर्ष करने का दबाव होगा। हेड कोच गौतम गंभीर पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि शुभमन गिल चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा, ऋषभ पंत भी टीम में जगह बनाने के लिए उपलब्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »