• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • इन कारणों से 59% भारतीय कंज़्यूमर्स की इलेक्ट्रिक गाड़ियों में दिलचस्पी, लेटेस्ट स्टडी में हुआ खुलासा

इन कारणों से 59% भारतीय कंज़्यूमर्स की इलेक्ट्रिक गाड़ियों में दिलचस्पी, लेटेस्ट स्टडी में हुआ खुलासा

केंद्रीय बजट 2022 में बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देने की घोषणा के साथ ग्रीन मोबिलिटी पर जोर देने से भी लोगों की इस ओर दिलचस्पी बढ़ी है।

इन कारणों से 59% भारतीय कंज़्यूमर्स की इलेक्ट्रिक गाड़ियों में दिलचस्पी, लेटेस्ट स्टडी में हुआ खुलासा

59% भारतीय उपभोक्ता क्लाइमेट चेंज, पॉल्यूशन लेवल और ICE गाड़ियों के उत्सर्जन को लेकर चिंतित थे

ख़ास बातें
  • क्लाइमेट चेंज, प्रदूषण के स्तर और ICE वाहनों के उत्सर्जन से भारतीय चिंतित
  • कम ईंधन लागत, बेहतर पर्यावरण और ड्राइविंग अनुभव के चलते EV में दिलचस्पी
  • बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग सिस्टम के बेहतर होने की घोषणा का भी असर
विज्ञापन
दुनिया तेज़ी से इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicles) की तरफ बढ़ रही है। ऐसे में यदि आप सोच रहे हैं कि भारत में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड व्हीकल खरीदने से लोग अभी भी कतरा रहे हैं, तो आप गलत हैं। Deloitte के ग्लोबल ऑटोमोटिव कंज्यूमर स्टडी 2022 से पता चला है कि भारत में अब मोबिलिटी ट्रेंड बदल रहा है, और ज्यादा से ज्यादा कंज़्यूमर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

समाचार एजेंसी PTI ने Deloitte की वार्षिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए जानकारी शेयर की है कि एक तिहाई से अधिक भारतीय कंज़्यूमर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, क्योंकि यह सेगमेंट महामारी के बाद से पर्यावरण के अनुकूल, सेल्फ-मैन्युफैक्चर्ड, और सस्टेनेबल समाधान की ओर बढ़ते भारत के साथ आगे बढ़ना चाह रहा है।

स्टडी कहती है कि 59 प्रतिशत भारतीय उपभोक्ता क्लाइमेट चेंज, प्रदूषण के स्तर और गैसोलीन/डीज़ल वाहनों के उत्सर्जन को लेकर चिंतित थे, जो दर्शाता है कि इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में लोगों की दिलचस्पी 'कम ईंधन लागत, पर्यावरण जागरूकता, और बेहतर ड्राइविंग अनुभव' के कारण है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय बजट 2022 में बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देने की घोषणा के साथ ग्रीन मोबिलिटी पर जोर देने से भी लोगों की इस ओर दिलचस्पी बढ़ी है।

PTI के अनुसार, सितंबर से अक्टूबर 2021 तक, Deloitte ने 25 देशों में 26,000 से अधिक उपभोक्ताओं को सर्वे किया था, ताकि एडवांस टेक्नोलॉजी के डेवलपमेंट सहित ऑटोमोटिव स्पेस को प्रभावित करने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों से संबंधित राय का पता लगाया जा सके।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  2. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  4. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  5. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  7. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  8. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  9. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  10. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »