• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • OTT का खुमार! देश में 82 करोड़ इंटरनेट यूजर्स, उसमें से 70.7 करोड़ देख रहे ओटीटी सर्विसेज

OTT का खुमार! देश में 82 करोड़ इंटरनेट यूजर्स, उसमें से 70.7 करोड़ देख रहे ओटीटी सर्विसेज

Internet Users in India : सिर्फ दो साल में 2021-23 के बीच देशभर में ओटीटी सर्विसेज के इस्‍तेमाल में 58 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

OTT का खुमार! देश में 82 करोड़ इंटरनेट यूजर्स, उसमें से 70.7 करोड़ देख रहे ओटीटी सर्विसेज

स्‍टडी में 90 हजार से ज्‍यादा घरों को शामिल किया गया। हालांकि यह स्‍टडी लक्ष्‍यद्वीप में नहीं हुई।

ख़ास बातें
  • भारत में ओटीटी यूजर्स की संख्‍या 82 करोड़ के पार
  • 70 करोड़ से ज्‍यादा लोग देख रहे ओटीटी
  • बिहार-झारखंड जैसे राज्‍यों में भी बढ़े इंटरनेट यूजर्स
विज्ञापन
OTT पर कंटेंट देखने के मामले में भारतीय काफी आगे नजर आ रहे हैं। देश में 82 करोड़ एक्टिव इंटरनेट यूजर्स में से 70 करोड़ से ज्‍यादा लोग ओटीटी सर्विसेज का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। मंगलवार को आई एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। इंटरनेट एंड मोबाइल असोसिएशन ऑफ इंडिया और मार्केटिंग कंपनी कांतार ने मिलकर यह रिपोर्ट तैयार की है, जिसका नाम है- 'इंटरनेट इन इंडिया रिपोर्ट 2023'। इसमें बताया गया है कि स्मार्ट टीवी, स्मार्ट स्पीकर, फायरस्टिक्स, क्रोमकास्ट, ब्लू-रे जैसे विकल्‍पों की बदौलत ओटीटी सर्विसेज इस्‍तेमाल करने वालों की संख्‍या में बढ़ोतरी आई है। 

रिपोर्ट कहती है कि सिर्फ दो साल में 2021-23 के बीच देशभर में ओटीटी सर्विसेज के इस्‍तेमाल में 58 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। स्‍टडी में 90 हजार से ज्‍यादा घरों को शामिल किया गया। हालांकि यह स्‍टडी लक्ष्‍यद्वीप में नहीं हुई। 

रिपोर्ट को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इंडिया डिजिटल समिट-2024 में रिलीज किया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि नॉर्मल टीवी के मुकाबले इंटरनेट डिवाइसेज के जरिए ज्‍यादा लोग वीडियो कंटेंट तक पहुंच रहे हैं। लीनियर टीवी से 18.1 करोड़ लोग वीडियो कंटेंट देख रहे हैं, जबकि इंटरनेट डिवाइसेज से 20.8 करोड़ लोग वीडियो कंटेंट देख रहे हैं। सोशल मीडिया से 57.5 करोड़ यूजर्स वीडियो कंटेंट देख रहे हैं। 

रिपोर्ट कहती है कि ना सिर्फ शहरी भारत में, ग्रामीण भारत में भी इंटरनेट और ओटीटी जमकर इस्‍तेमाल हो रहा है। यह यूजर बेस का 50 फीसदी से ज्‍यादा है। खास यह है कि सबसे कम इंटरनेट यूजर बेस वाले राज्‍यों में भी इंटरनेट यूजर्स बढ़ रहे हैं। झारखंड में 46 फीसदी और बिहार में 37 फीसदी इंटरनेट यूजर्स की बढ़ोतरी हुई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »