• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 1 फरवरी से IMPS ट्रांसफर, NPS विड्रॉल से लेकर LPG के दाम तक, होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव

1 फरवरी से IMPS ट्रांसफर, NPS विड्रॉल से लेकर LPG के दाम तक, होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव

IMPS एक 24x7 क्विक फंड ट्रांसफर सिस्टम है, जो घरेलू लेनदेन के लिए बनाया गया है। इस ऑनलाइन बैंक अकाउंट ट्रांसफर सिस्टम के आने के बाद, RTGS जैसे ट्रांसफर की तुलना में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करना काफी तेज हो गया था।

1 फरवरी से IMPS ट्रांसफर, NPS विड्रॉल से लेकर LPG के दाम तक, होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव
ख़ास बातें
  • बिना बेनिफिशरी जोड़े IMPS से 5 लाख रुपये तक ट्रांसफर किए जा सकते हैं
  • LPG की कीमत में भी बदलाव होने की उम्मीद है
  • बिना केवाईसी वाले फास्टैग को ब्लैकलिस्ट या डिएक्टिवेट किया जाएगा
विज्ञापन
फरवरी की पहली तारीख से नागरिकों के लिए कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनमें से एक IMPS से संबंधित है। 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश होने जा रहा है, जिसके साथ आपकी IMPS की लिमिट भी बढ़ने जा रही है। जी हां, कल, यानी फरवरी की पहली तारीख से आप IMPS के जरिए किसी खाते पर पहले से ज्यादा पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके साथ ही कुछ अन्य बदलाव भी होने जा रहे हैं, जैसे NPS विड्रॉल से संबंधित बदलाव और पेट्रोल-डीजल, LPG की कीमतों में बदलाव।

अगर आप ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कल, यानी 1 फरवरी से आप अपने बैंक के ऐप में बेनिफिशरी अकाउंट को जोड़े बिना ही IMPS के जरिये उसमें 5 लाख रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं। NPCI ने 31 अक्टूबर को एक सर्कुलर जारी करके इस बात की जानकारी दी थी, जिसमें कहा गया था कि IMPS से संबंधित ये नियम 1 फरवरी, 2024 से लागू होगा। 

बता दें कि IMPS एक 24x7 क्विक फंड ट्रांसफर सिस्टम है, जो घरेलू लेनदेन के लिए बनाया गया है। इस ऑनलाइन बैंक अकाउंट ट्रांसफर सिस्टम के आने के बाद, RTGS जैसे ट्रांसफर की तुलना में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करना काफी तेज हो गया था।

इसके अलावा, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बिना केवाईसी वाले फास्टैग को ब्लैकलिस्ट या डिएक्टिवेट करने की घोषणा की है। ऐसे में अगर आपने अभी तक अपने फास्टैग का केवाईसी अपडेट नहीं किया है तो आपको इस काम को तुरंत करा लेना चाहिए। KYC नहीं करने पर आपको 1 फरवरी से दोगुना टोल टैक्स देना पड़ेगा।

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने 12 जनवरी, 2024 को एक सर्कुलर जारी करते हुए नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System) से जुड़े नियमों में बदलाव करने की घोषणा की थी। इसके तहत 1 फरवरी से एनपीएस अकाउंटहोल्डर्स को एम्प्लॉयर कंट्रीब्यूशन को छोड़कर जमा राशि का केवल 25 फीसदी रकम निकालने की अनुमति होगी।

1 फरवरी से पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाएगा। लंबे समय से तेल कंपनियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। इस बार बजट को लेकर आम लोगों को उम्मीदें हैं कि सरकार पेट्रोल-डीजल सहित LPG की कीमतों में राहत दे सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IMPS, IMPS Withdrawl, IMPS Withdrawl Limit
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »