Hyundai i40 चढ़ी 2.35 करोड़ की Lamborghini Huracan पर, देखें वायरल वीडियो

Lamborghini स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:24 बजे एक शहरी टू-लेन सड़क से नीचे उतर रही थी, जब एक हुंडई i40 सेडान, दोनों तरफ देखे बिना, बाईं ओर से दाईं ओर मुड़ गई।

Hyundai i40 चढ़ी 2.35 करोड़ की Lamborghini Huracan पर, देखें वायरल वीडियो

Photo Credit: Screengrab/ The Sun

ख़ास बातें
  • Lamborghini स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:24 बजे सड़क से नीचे उतर रही थी
  • अचानक एक हुंडई i40 सेडान, दोनों तरफ देखे बिना, बाईं ओर से दाईं ओर मुड़ गई
  • इस टक्कर में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ
विज्ञापन
सड़क पर दो गाड़ियों के बीच टक्कर होना आम बात है, लेकिन यदि उनमें से एक गाड़ी करोड़ों की वैल्यू रखती हो, तो क्रैश का वीडिया वायरल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो यूनाइटेड किंगडम के लीड्स शहर से आया है, जहां एक Hyundai i40 और Lamborghini Huracan Performante Spyder के बीच एक टक्कर हुई। वीडियो में टक्कर मामूली दिखाई देती है, लेकिन इस घटना में कथित तौर पर £250,000 (करीब 2.35 करोड़ रुपये) की लेम्बोर्गिनी कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई।

The Sun ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक CCTV फुटेज शेयर किया है, जिसमें सामने आ रही Lamborghini Huracan Performante Spyder अचानक दाईं ओर से टर्न ले रही Hyundai i40 से टकरा गई। ट्वीट के अनुसार, लेम्बोर्गिनी कार की कीमत £250,000 थी, जो निश्चित तौर पर हुंडई कार से कई गुना ज्यादा है।
 

रिपोर्ट के अनुसार, Lamborghini स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:24 बजे एक शहरी टू-लेन सड़क से नीचे उतर रही थी, जब एक हुंडई i40 सेडान, दोनों तरफ देखे बिना, बाईं ओर से दाईं ओर मुड़ गई। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, दुर्घटना के बाद भी i40 ड्राइवर तेजी से आगे बढ़ता रहा, जिसके कारण हुंडई कार लेम्बोर्गिनी पर चढ़ गई। यूं तो दोनों कारों का ही नुकसान हुआ, लेकिन यहां लेम्बोर्गिनी कार ज्यादा क्षतिग्रस्त दिखाई दी।

पब्लिकेशन के अनुसार, पुलिस ने बाद में पुष्टि करते हुए बताया कि इस टक्कर में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ था, लेकिन लेम्बोर्गिनी का अगला हिस्सा दूसरी कार के वजन के नीचे धंस गया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "लीड्स में व्हाइटहॉल रोड और डिक्सन लेन के जंक्शन पर एक लेम्बोर्गिनी और एक हुंडई से जुड़े सड़क यातायात टकराव के लिए पुलिस को बुलाया गया था।" आगे जोड़ा गया, "कोई गंभीर चोट नहीं थी।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lamborghini, Hyundai, Hyundai i40
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »