HP OmniBook 5 14 और HP ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं।
Photo Credit: HP
HP OmniBook 5 14 में 14 इंच की 2K OLED डिस्प्ले है।
HP ने भारतीय बाजार में अपने नए लैपटॉप HP OmniBook 5 14 और HP ProBook 4 G2iS 14 लॉन्च कर दिए हैं। HP OmniBook 5 14 में 14 इंच की 2K OLED डिस्प्ले और HP ProBook 4 G2iS 14 में 14 इंच की 3K OLED डिस्प्ले मिलती है। वहीं OmniBook 5 14 में 60Wh की बैटरी और 4 G2iS में 70Wh की बैटरी दी गई है। आइए HP OmniBook 5 14 और ProBook 4 G2iS 14 के बारे में डिटेल से जानते हैं।
HP OmniBook 5 14 की शुरुआती कीमत ₹1,09,999 है, लेकिन ऑफर्स के बाद ग्राहक इसे ₹79,999 में खरीद पाएंगे। HP OmniBook 5 14 की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और बिक्री 10 नवंबर से शुरू होगी। HP Online स्टोर या HP वर्ल्ड स्टोर के जरिए प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहक 10 नवंबर से डिलीवरी पा सकते हैं, इसके अलावा ऑथोराइज्ड रिसेलर्स पर भी सेल शुरू होगी। वहीं HP ProBook 4 G2iS 14 की कीमत ₹86,000 से शुरू होती है। इसका मिस्ट सिल्वर वेरिएंट 6 नवंबर से उपलब्ध होगा, जबकि एटमॉस्फेरिक ब्लू और एक्लिप्स ग्रे वेरिएंट दिसंबर के आखिर से उपलब्ध होंगे।
HP OmniBook 5 14 में 14 इंच की 2K OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1920×1200 पिक्सल और ब्राइटनेस 300 निट्स तक है। डिस्प्ले 100% DCI-P3 के साथ कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 3 से लैस है। इसमें Intel Core 7 तक दिया गया है। वहीं NPU के लिए Intel AI Boost है, जिसमें 16 TOPS तक (कोर 5 वेरिएंट) हैं। इसमें 8GB LPDDR5-6400 और 512GB PCIe Gen4 NVMe M.2 SSD स्टोरेज मिलती है। इस लैपटॉप में इंटीग्रेटेड Intel ग्राफिक्स हैं। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम सिंगल लैंग्वेज पर काम करता है।
इसमें HDR ऑटो स्विच और टेंपोरल नॉयज रिडक्शन के साथ 1080p FHD IR कैमरा दिया गया है। इसमें ड्यूल स्पीकर्स, पॉली स्टूडियो, DTS:X अल्ट्रा और ड्यूल माइक्रोफोन हैं। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, दो यूएसबी टाइप सी पोर्ट, HDMI 2.1 पोर्ट और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल है। इसमें 60Wh की बैटरी आती है जो कि 65W USB-C GaN से चार्ज हो सकती है। बैटरी 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है। इसमें फुल साइज बैकलिक कीबोर्ड दिया गया है, वहीं सिक्योरिटी के लिए फर्मवेयर TPM और माइक्रोफोन म्यूट की है। डाइमेंशन के मामले में इस लैपटॉप की लंबाई 312.5 मिमी, चौड़ाई 219 मिमी, मोटाई 11.7 मिमी और वजन 1.16 किलो है। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।
HP ProBook 4 G2iS 14 में 14 इंच की 3K OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2880×1800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस है। डिस्प्ले 100% DCI-P3 के साथ HP आई ईज के साथ आती है। इसमें Intel Core 7 350 तक प्रोसेसर मिलता है। वहीं Intel AI Boost, 17 TOPS तक (कोर 7 वेरिएंट) एनपीयू है। इसमें 16GB LPDDR5x-6400 और 512GB PCIe Gen4 NVMe M.2 SSD स्टोरेज दी गई है। यह इंटीग्रेटेड Intel ग्राफिक्स से लैस है। विंडोज 11 प्रो पर काम करने वाला यह लैपटॉप 1080p FHD IR कैमरा से लैस किया गया है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, दो यूएसबी टाइप सी पोर्ट, दो यूएसबी ए पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक मिलता है। 4 G2iS में 70Wh की बैटरी आती है जो कि 45 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है। इसके साथ 65W USB-C GaN एडेप्टर आता है। कंपनी लैपटॉप पर 1 साल की वारंटी देती है। सिक्योरिटी के लिए HP सिक्योर इरेज, ड्राइवलॉक और एब्सोल्यूट परसिस्टेंस मॉड्यूल मिलता है। इस लैपटॉप का वजन सिर्फ 1.18 किलो है, वहीं लंबाई 313.5 मिमी, चौड़ाई 221.4 मिमी और मोटाई 8.3 मिमी है। ऑडियो के लिए पॉली स्टूडियो ऑडियो, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, AI नॉयज रिडक्शन ड्यूल माइक्रोफोन शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स