Activa के दम पर Honda की टू-व्हीलर सेल्स 20 प्रतिशत बढ़ी

पिछले महीने कंपनी की एक्सपोर्ट को मिलाकर कुल बिक्री 4,47,849 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में 3,71,221 यूनिट्स की थी

Activa के दम पर Honda की टू-व्हीलर सेल्स 20 प्रतिशत बढ़ी

पिछले महीने कंपनी की एक्सपोर्ट को मिलाकर कुल बिक्री 4,47,849 यूनिट्स की रही

ख़ास बातें
  • कंपनी की सेल्स में Activa, Dio और Unicorn का बड़ा योगदान है
  • फेस्टिव सीजन में HMSI की बिक्री की रफ्तार तेजी से बढ़ी है
  • Honda की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स और मोपेड में निवेश बढ़ाने की तैयारी है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) की नवंबर में सेल्स लगभग 20 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने कंपनी की एक्सपोर्ट को मिलाकर कुल बिक्री 4,47,849 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में 3,71,221 यूनिट्स की थी। 

कंपनी की सेल्स में Activa, Dio और Unicorn का बड़ा योगदान रहा। फेस्टिव सीजन में HMSI की बिक्री की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। जापान की इस कंपनी का नवंबर में एक्सपोर्ट 38 प्रतिशत बढ़कर 27,172 यूनिट्स का रहा, जो पिछले वर्ष के इसी महीने में 19,681 यूनिट्स का था। हाल ही में HMSI ने SP125 स्पोर्ट्स एडिशन मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। इसका प्राइस 90,567 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह देश भर में होंडा रेड विंग डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी। इस मोटरसाइकिल में पहले से बेहतर टैंक डिजाइन, मैट मफलर कवर और नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। 

यह Decent Blue Metallic और Heavy Grey Metallic कलर्स में उपलब्ध होगी। इसमें ब्राइट LED हेडलैम्प, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके इंस्ट्रूमेंट कंसोल में गियर पोजिशन इंडिकेटर के साथ माइलेज से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। SP125 स्पोर्ट्स एडिशन में 123.94 cc, सिंगल सिलेंडर BS 6, OBD2 कम्प्लायंट PGM-FI इंजन है, जो 8  kW की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सतता है। कंपनी इसके साथ स्पेशल 10 वर्ष की वॉरंटी दे रही है जिसमें तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी और सात वर्ष की वैकल्पिक वॉरंटी शामिल है। 

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स और मोपेड बनाने में 3.4 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। दुनिया के बड़े टू-व्हीलर्स मेकर में से एक होंडा की योजना इस दशक के अंत तक 30 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की है। कंपनी का इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की कॉस्ट को भी घटाने का लक्ष्य है। कंपनी ने एक स्टेटमेंट में बताया था कि वह अपनी मोटरसाइकिल्स के इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए वह 2025 तक लगभग 70 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। इसके बाद 2030 तक लगभग 2.7 अरब डॉलर लगाए जाएंगे। होंडा ने 2030 तक अपनी ग्लोबल सेल्स का लक्ष्य भी बढ़ाकर 40 लाख यूनिट्स किया है। कंपनी की योजना शुरुआत में अपने इंटरनल कम्बश्चन इंजन वाले मॉडल्स के लिए मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करने की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »