सिंगल चार्ज में 108 Km चलने वाला Hero Electric स्कूटर 'फ्री' में लाएं घर, जानें ऑफर

Hero Electric ने Diwali सीज़न के आगमन पर एक खास लकी ड्रॉ ऑफर की घोषणा की है, जो 7 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 30 दिनों तक चलेगा।

सिंगल चार्ज में 108 Km चलने वाला Hero Electric स्कूटर 'फ्री' में लाएं घर, जानें ऑफर

Hero Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की शुरुआती कीमत 46,640 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है

ख़ास बातें
  • Hero Electric 30 दिनों तक हर दिन दे रही है फ्री इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों के नाम से होगा लकी ड्रॉ
  • 30 दिनों तक हर दिन 'फ्री' मिलेगा एक इलेक्ट्रिक स्कूटर
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) ने एक जबरदस्त फेस्टिव ऑफर निकाला है। कंपनी इस साल दिवाली के उपलक्ष पर ग्राहकों को Hero इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) को फ्री में घर ले जाने का मौका दे रही है। हीरो ने एक लकी ड्रॉ ऑफर (Lucky draw offer) शुरू किया है, जिसे जीतने वाले व्यक्ति को एक हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर मुफ्त मिलेगा। यूं तो यह ऑफर 7 अक्टूबर से शुरू हो चुका है, लेकिन आपके पास इसमें भाग लेगे के लिए अभी भी कुछ हफ्तों का समय बचा है। निश्चित तौर पर ऑफर सुनने में ही आकर्षक लगता है, इसलिए इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।

Hero Electric ने Diwali सीज़न के आगमन पर एक खास लकी ड्रॉ ऑफर की घोषणा की है, जो 7 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 30 दिनों तक चलेगा। इस ड्रॉ के विजेता को एक इलेक्ट्रिक स्कूटर मुफ्त मिलेगा। इस ऑफर की समय सीमा के अंदर Hero के किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल को खरीदने वाले ग्राहक की एंट्री इस ड्रॉ में अपने आप हो जाएगी। इस दौरान कंपनी रोज़ाना एक लकी ड्रॉ निकालेगी, जिसमें किसी एक व्यक्ति का नाम होगा और उस व्यक्ति को उसके स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत रिफंड कर दी जाएगी। इस तरह उस विजेता को उसका स्कूटर लगभग ‘मुफ्त' में मिले जाएगा।

यदि आप भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric two-wheeler) को खरीदने के इच्छुक है, तो यह आपके लिए बेहतरीन समय है। लकी ड्रॉ ऑफर के साथ-साथ इस दौरान सभी टू-व्हीलर मॉडल पर ग्राहकों को 5-साल की एक्सटेंडेट वारंटी भी दी जा रही है। ग्राहक ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन बुकिंग का फायदा भी उठा सकते हैं, जिसमें फ्री होम डिलीवरी की जाएगी।

हीरो इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं, जिनकी कीमत 46,640 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। इसका मॉडल नेम Hero Electric Flash LX (VRLA) है और यह सिंगल चार्ज में 50 किलोमीटर की रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसका बैटरी पैक फुल चार्ज होने में 8-10 घंटे का समय लगाता है। वहीं, पोर्टफोलियो का सबसे महंगा मॉडल 74,240 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में बेचा जा रहा है, जिसकी टॉप स्पीड 45 Kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) है और यह सिंगल चार्ज में 108 किलोमीटर की रेंज देता है। इसकी बैटरी को 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसका मॉडल नेम Hero Electric Photon Hx है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  2. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  5. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  6. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  8. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  10. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »